Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 31 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
31 जनवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 1 Feb 2025 1:04 AM IST

    इंग्लिश कप्तान जोस बटलर और पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने हर्षित को बीच मैच में एंट्री देने पर उठाए सवाल

    इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को बतौर कन्कशन सब्सटीट्यूट लाने का भारत का फैसला सवालों के घेरे में आ गया है। मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने इस कदम पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह रिप्लेसमेंट के नियमों के मुताबिक नहीं है। इनके अलावा पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन और निक नाइट ने भी टीम इंडिया के इस फैसले पर चिंता जताई है। बता दें, शिवम दुबे बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे जिसकी वजह से हर्षित राणा को बीच मैच में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। लेकिन उन्होंने आते ही मैच का रुख बदल दिया। इस दौरान उन्होंन टीम के लिए तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और जीत सुनिश्चित की।

  • 1 Feb 2025 12:47 AM IST

    सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति पद का किया अपमान करने के लिए मांगनी चाहिए माफी - मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

    महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बेचारी कहने पर आड़े हाथों लिया। इसके बाद उन्होंने बजट, कुंभ समेत तमाम मुद्दों पर बातचीत की। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी द्वारा की गई टिप्पणी पर कहा, "कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति पद का अपमान किया है। एक उच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस प्रकार से संबोधित करना न केवल उस व्यक्ति का बल्कि पूरे राष्ट्र के प्रति अनादर दर्शाता है। सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।"

  • 1 Feb 2025 12:32 AM IST

    आप के एक विधायक ने पार्टी दे दिया इस्तीफा

    दिल्ली में आप नेता और मादीपुर विधायक गिरीश सोनी ने भी इस्तीफा दे दिया है। अब तक आफ के 8 विधायकों ने पार्टी छोड़ी है। 

  • 1 Feb 2025 12:14 AM IST

    आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार आठवीं बार बजट पेश करने वाली हैं। 

  • 31 Jan 2025 11:59 PM IST

    भारतीय पेशेवरों की प्रतिष्ठा भी बढ़ रही- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स (WOFA) में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "डेटा द्वारा तेजी से संचालित हो रहे विश्व में एकाउंटेंट यह सुनिश्चित करते हैं कि यह महत्वपूर्ण जानकारी न केवल सटीक हो, बल्कि समझने योग्य भी हो, जिससे हमारी आधुनिक अर्थव्यवस्था में विश्वास, जवाबदेही और सूचित निर्णय लेने की नींव रखी जा सके। भारत वैश्विक मंच पर एक उभरती हुई शक्ति है। हमारे व्यवसाय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फल-फूल रहे हैं और इसी तरह भारतीय पेशेवरों की प्रतिष्ठा भी बढ़ रही है।"

  • 31 Jan 2025 11:43 PM IST

    करनाल की महिलाओं को बजट से काफी उम्मीदें

    साल 2025 के केंद्रीय बजट को लेकर हर कोई उम्मीद बांधे बैठा हुआ है। इसमें मध्यम वर्ग, किसान, छात्र, गृहणी, महिला और छोटे व्यवसायी शामिल हैं। करनाल की एक महिला पूजा ने कहा कि हम सरकार से उम्मीद रखते हैं कि सरकार चीनी, दाल, आटा का दाम करे और हम लोगों को राहत दे। टैक्स स्लैब भी बढ़ाया जाए, ताकि हम लोग टैक्स से बच सकें। एक महिला होने के नाते मैं यही चाहूंगी कि रोजमर्रा की चीजों का दाम कम होना चाहिए। सरकार से अपेक्षा है कि बजट में महिलाओं और गरीबों के लिए विशेष छूट की घोषणा हो, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

  • 31 Jan 2025 11:19 PM IST

    केजरीवाल की सरकार बनने जा रही है- AAP उम्मीदवार गोपाल राय

    दिल्ली के मंत्री और बाबरपुर विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार गोपाल राय ने कहा, "पूरी दिल्ली में जो सकारात्मक माहौल बना है, हर जगह से एक आवाज उठ रही है। दिल्ली में केजरीवाल की सरकार बनने जा रही है। लोगों के मन में राय बन रही है कि अगर काम करने वाली सरकार चाहिए तो झाड़ू का बटन दबाएं नहीं तो भाजपा आएगी और वे सारे काम रोकेगी और जनता उससे और परेशान होगी।"

  • 31 Jan 2025 11:03 PM IST

    भाजपा केवल गाली गलौज की राजनीति दिल्ली में कर रही- मनीष सिसोदिया

    जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, " भाजपा केवल गाली गलौज की राजनीति दिल्ली में कर रही है और केवल झगड़े बढ़ा रही है और दूसरी तरफ केजरीवाल जी दिल्ली में काम कर रहे हैं, तो केजरीवाल जी के काम से जनता बहुत खुश है और उन्हें दिल्ली में दोबारा लेकर आना चाह रही है।"

  • 31 Jan 2025 10:49 PM IST

    सोनिया गांधी माफी मांगनी चाहिए- भाजपा नेता गौरव वल्लभ

    कांग्रेस संसदीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा, "देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति को बेचारी कहना और उनकी बातों को बोरिंग कहना ये राष्ट्रपति पद का अपमान है।आप संवैधानिक पद पर बैठे हो और राष्ट्रपति अपना अभिभाषण दे रही हैं और आपको बोरिंग लग रहा है। राष्ट्रपति के लिए बेचारी शब्द और उनकी बातों को बोरिंग कहना राष्ट्रपति पद का अपमान है और भारत के संविधान और लोकतंत्र का अपमान है। मुझे लगता है कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं, राहुल गांधी और सोनिया गांधी जी को इस पर बाहर आकर माफी मांगनी चाहिए।"

  • 31 Jan 2025 10:33 PM IST

    भारत ने जीता चौथा टी-20

    इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के चौथे टी-20 मैच में 15 रनों से जीत हासिल की। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।

Created On :   31 Jan 2025 8:29 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story