Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 30 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
30 जनवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 30 Jan 2025 9:43 PM IST

    यूपी के इटावा डीसीडीएफ चुनाव में 36 साल बाद भाजपा का कब्जा

    यूपी के इटावा में हुए डीसीडीएफ चुनाव में भाजपा ने 36 साल बाद जीत दर्ज की है। 1988 के बाद पहली बार डीसीडीएफ के सभापति पद पर भाजपा के उम्मीदवार की ताजपोशी हुई है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भाजपा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के लंबे समय से चले आ रहे शासन को समाप्त कर दिया है।

  • 30 Jan 2025 9:29 PM IST

    मौनी अमावस्या पर भगदड़ के बाद जांच कमेटी का गठन

    मौनी अमावस्या के दिन संगम तट पर हुई भगदड़ ने कई लोगों की जान ले ली। इस हृदय विदारक घटना के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है।

  • 30 Jan 2025 9:06 PM IST

    पेशाब में खून आए तो न करें नजरअंदाज, तुरंत लें डॉक्टर की सलाह

    पेशाब में खून आना गंभीर स्थिति मानी जाती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में मरीज को तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेकर इसका उपचार करना चाहिए।

  • 30 Jan 2025 8:30 PM IST

    झारखंड में 'मंईयां सम्मान योजना' में फर्जीवाड़ा, हजारों फर्जी लाभार्थी पकड़े गए, होगी कार्रवाई

    झारखंड में चल रही 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' में गलत तरीके से लाभ लेने के लिए फर्जीवाड़ा के मामले लगातार पकड़े जा रहे हैं। बोकारो जिले में गुरुवार को लाभार्थियों की सूची के सत्यापन के दौरान 94 ऐसे नामों का खुलासा हुआ, जिन्हें एक ही बैंक खाते से लिंक किया गया था। बुधवार को भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जिसमें एक बैंक खाते से 95 लाभार्थियों को लिंक किया गया था।

  • 30 Jan 2025 8:19 PM IST

    पहले ही 1,000 करोड़ से ज्यादा का घोटाला कर बीपीएससी की सीटों को बेचा गया है - प्रशांत किशोर

    जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गुरुवार को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को हिरासत में लिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा परीक्षा हो भी जाए तो इन अभ्यर्थियों को कोई लाभ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि पहले ही सीटों को बेच दिया गया है। 1,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला करके पहले ही सीटों को बेचा गया है।

  • 30 Jan 2025 8:06 PM IST

    26 जनवरी परेड में गुजरात की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

    गणतंत्र दिवस परेड-2025 के दौरान प्रस्तुत की गई झांकियों में नागरिकों की पसंदीदा झांकी की लिस्ट भी जारी की गई है। इसके लिए 26 से 28 जनवरी तक माई गोव पोर्टल पर नागरिकों से उनकी पसंदीदा झांकी और मार्चिंग टुकड़ियों को 'लोकप्रिय पसंद श्रेणी' के तहत वोट देने के लिए एक ऑनलाइन पोल में भाग लिया था। ऑनलाइन पोल में दर्शकों ने गुजरात की झांकी को प्रथम स्थान दिया।

  • 30 Jan 2025 7:50 PM IST

    सतना में बेकाबू डंपर घर में घुसा, एक की मौत

    मध्य प्रदेश के सतना जिले में गुरुवार को एक बेकाबू डंपर एक घर में जा घुसा। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। यह हादसा रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में हुआ। गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर रघुनाथपुर के एक मकान की दीवार से टकराते हुए घर के अंदर जा घुसा। इस डंपर ने घर में बैठे आजाद सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। वह दीवार के नीचे दब गया। उसे काफी मशक्कत करने के बाद मलबे से बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया। मगर, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।


  • 30 Jan 2025 7:32 PM IST

    टिमरी हत्याकांड, मुख्य आरोपी के मार्केट की नपाई

    पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम टिमरी में एक ही परिवार के चार युवकों की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपियों ने पाटन और कटंगी सहित कई जगहों पर हथियार फेंके थे। इसका खुलासा गिरफ्तार किए गए आरोपियों से हुई पूछताछ में हुआ। बुधवार को पुलिस आरोपियों को उन जगहों पर लेकर पहुंची, जहां उन्होंने हथियार फेंके थे। आरोपियों की निशानदेही पर हथियार जब्त किए गए। इधर पुलिस की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने मुख्य आरोपी नारायण साहू उर्फ पप्पू उर्फ कालू के मार्केट की नपाई की।

  • 30 Jan 2025 7:13 PM IST

    प्लेन-हेलीकॉप्टर क्रैश

    अमेरिका प्लेन-हेलीकॉप्टर क्रैश में सभी 67 लोगों की मौत

  • 30 Jan 2025 7:03 PM IST

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

    आईआईटी कानपुर की  एक रिसर्च स्कॉलर ने 12 दिसंबर 2024 को कल्याणपुर थाने में एसीपी मोहसिन के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

Created On :   30 Jan 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story