Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 30 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
30 जनवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 31 Jan 2025 1:04 AM IST

    ओडिशा संबलपुर में 'समर्थ' केंद्र में दुर्व्यवहार मामले में चार लोग गिरफ्तार, जांच जारी

    संबलपुर में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बने 'समर्थ' पुनर्वास केंद्र में दुर्व्यवहार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर निवासियों के साथ दुर्व्यवहार की बात सामने आई है। वीडियो के वायरल होने के बाद, धनुपाली पुलिस ने केंद्र के सचिव हरीश चंद्र दास और महिला केयरटेकर स्वागतिका प्रधान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

  • 31 Jan 2025 12:44 AM IST

    गृह मंत्री अमित शाह ने 'इंडियन रेनेसां द मोदी डिकेड' पुस्तक का किया विमोचन

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में "इंडियन रेनेसां: द मोदी डिकेड" पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, पुस्तक की संपादक ऐश्वर्या पंडित सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

  • 31 Jan 2025 12:29 AM IST

    चौथे मुकाबले में आज भिड़ेंगे भारत और इंग्लैंड

    भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का चौथा मुकाबला खेलने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें, टीम इंडिया पहले दो मुकाबलों जीतने के बाद इंग्लैंड से सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। अब अगर भारत इस मुकाबले में जीतने में सफल हो जाता है तो वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगा।

  • 31 Jan 2025 12:00 AM IST

    अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की अभूतपूर्व उपलब्धि, पीएम मोदी ने जताया गर्व

    भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र अभूतपूर्व वृद्धि की ओर बढ़ रहा है। लॉन्च मिशनों में तेजी और हाल ही में 100वें लॉन्च के साथ भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं।

  • 30 Jan 2025 11:23 PM IST

    फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भिड़ेंगे भारत और इंग्लैंड

    भारतीय महिला टीम कल यानी शुक्रवार 31 जनवरी को अंडर-19 टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड से भिड़ने के साथ फाइनल का टिकट अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। निक्की प्रसाद की अगुआई वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में है। बता दें, टीम इंडिया की ओपनर गोंगडी त्रिशा ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 59 गेंदों पर 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 110 रन बनाए थे। इसके अलावा वह इस टूर्नामेंट में शतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी भी हैं। वहीं, वह 230 रन के साथ मौजूदा सर्वोच्च स्कोरर भी हैं।

  • 30 Jan 2025 11:14 PM IST

    डेब्यू मैच में शतकवीर बने जोस इंग्लिस

    गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोस इंग्लिस ने इतिहास रच दिया है। मुकाबले में उन्होंने दूसरे दिन पारी की घोषणा से पहले 102 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इसी के साथ इंग्लिस पुरुष टेस्ट में अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले 21वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा बीते 10 सालों में डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया है। इनके पहले ये कारनामा साल 2015 में एडम वोजेस ने किया था। 

  • 30 Jan 2025 10:40 PM IST

    गुजरात महाकुंभ भगदड़ में जान गंवाने वाले महेश भाई के परिजनों से मिले स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेष पटेल

    महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन संगम तट पर हुई भगदड़ में गुजरात के मेहसाणा के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहसाणा के रहने वाले महेश भाई के रूप में हुई, जो कुंभ मेले में भाग लेने प्रयागराज गए थे। इस दुखद घटना के बाद गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल मृतक के पैतृक गांव पहुंचे।

  • 30 Jan 2025 10:25 PM IST

    'वन नेशन, वन इलेक्शन' को जन आंदोलन बनाने का प्रयास - रोहित आर्य

    मध्य प्रदेश में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' के लिए गठित इकाई के संयोजक पूर्व जस्टिस रोहित आर्य ने कहा है कि भाजपा 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को जन आंदोलन बनाना चाहती है और इसके लिए सभी के अभिमत लेने के प्रयास जारी हैं।

  • 30 Jan 2025 10:08 PM IST

    सुधा मूर्ति ने कहा, 'मुझे भारतीय पुरातत्व बहुत पसंद है', अपने फिट रहने की वजह भी बताई

    राज्यसभा सांसद व मशहूर बिजनेसमैन और इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने हाल ही में अपने कुंभ स्नान और पीएम मोदी के फिट इंडिया अभियान पर बातचीत की।

  • 30 Jan 2025 9:55 PM IST

    मिचेल ने रचा इतिहास

    श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया। दरअसल, मुकाबले के दूसरे दिन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने श्रीलंका के दिमुथ करूणारत्ने को आउट कर अपना 700वां इंटनेशनल विकेट पूरा किया। इसी के साथ 700 विकेटों का आंकड़ा पार करने वाले वह चौछे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये मुकाम श्रीलंका की पहली पारी के दौरान हासिल किया। मुकाबले में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया के दिए टारगेट का पीछा करने उतरी थी। इस दौरान मिचेल स्टार्क ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर दिमुथ करूणारत्ने को 7 रनों के स्कोर पर पवेलियन रवाना किया। 

Created On :   30 Jan 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story