Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 28 Feb 2025 12:35 PM IST
कांग्रेस का दिया हुआ कचरा पीथमपुर में डिस्पोज हो रहा: मोहन यादव
मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि पीथमपुर में डिस्पोज किया जा रहा कचरा कांग्रेस का दिया हुआ है।
- 28 Feb 2025 12:31 PM IST
कुल्लू में भारी बारिश से तबाही
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बारिश से भारी तबाही मची हुई है यहां नाले में कई गाड़ियां बह गई हैं।
- 28 Feb 2025 12:25 PM IST
सेंसेक्स में 988 अंकों की गिरावट, निफ्टी 22,250 से नीचे
भारतीय शेयर बाजार आज (28 फरवरी 2025, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 988.39 अंक यानि कि 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,624.04 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 299.75 अंक यानि कि 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,245.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 28 Feb 2025 12:20 PM IST
सोने की कीमत में गिरावट
गोल्ड के रेट में करीब 500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 80,100 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है।
- 28 Feb 2025 12:15 PM IST
चांदी हुई सस्ती
चांदी के दाम में करीब 1000 रुपए तक की गिरावट देखी गई है, जिसके बाद कीमत 97,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 28 Feb 2025 12:10 PM IST
भारतीय रुपया में गिरावट
शुक्रवार को भारतीय रुपया कल के बंद स्तर के मुकाबले 22 पैसे गिरकर 87.31 प्रति डॉलर पर खुला। आपको बता दें कि, कल गुरुवार को रुपया 87.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 28 Feb 2025 12:05 PM IST
कई शहरों में सस्ता हुआ ईंधन
आज बिहार के कई शहरों में पेट्रोल 07 पैसे बढ़कर 105.60 रुपए और डीजल 06 पैसे महंगा होकर 92.43 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं गोवा में पेट्रोल और डीजल 13-13 पैसे महंगा होकर क्रमश: 96.71 रुपए और 88.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार पंजाब में पेट्रोल 30 पैसे बढ़कर 97.60 रुपए और डीजल 29 पैसे महंगा होकर 88.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 28 Feb 2025 12:01 PM IST
हिमाचल प्रदेश में बारिश
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारी बारिश से तबाही, नाले में बह गईं कई गाड़ियां
- 28 Feb 2025 11:56 AM IST
संवेदनशील मामलों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए चंद्रशेखर बावनकुले
पुणे रेप को लेकर महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने राजनीतिक दलों को राजनीतिक बयानबाजी से बचने की सलाह दी है। मुद्दे को संवेदनशील बताते हुए कहा कि किसी भी तरह की टिप्पणी से जांच प्रभावित होती है और आरोपी को सजा दिलाने में मुश्किल आती है।
- 28 Feb 2025 11:50 AM IST
निशांत कुमार को कोई मना नहीं करेगा, राजनीति में आने का सभी को अधिकार गिरिराज सिंह
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा तेज है। केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री एवं बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राजनीति में आने का सभी को अधिकार है, अगर वह आना चाहते हैं तो कोई मना नहीं करेगा।
Created On :   28 Feb 2025 8:02 AM IST