Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 28 Feb 2025 1:40 PM IST
Shahdol News: भास्कर इन्वेस्टिगेशन, कोयले के अवैध खनन में माफिया को संरक्षण का बड़ा उदाहरण
ग्राम धनगवां के चुनिया गड़ई में 16 फरवरी को कोयले की अवैध खदान मेें मिट्टी धंसकने से मजदूर दंपति ओंकार और पार्वती यादव की मौत के बाद भी कोयला माफिया की मनमानी और उसे संरक्षण का सिलसिला बदस्तूर जारी है। मंगलवार देर शाम जब रिपोर्टर्स की टीम सोन नदी के बटुरा घाट पर पहुंची तो 30 से ज्यादा अवैध कोयला खदानों के मुहाने खुले मिले।
- 28 Feb 2025 1:33 PM IST
Chhindwara News: खूंखार हुए आवारा कुत्ते, तीन साल के मासूम को किया जख्मी और युवक को काटा
शहर समेत जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। पूरे जिले में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार दोपहर को चौरई के कुंडा गोपालपुर में घर के बाहर निकले एक तीन साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते झूम गए। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। दूसरी घटना गुरुवार शाम को त्रिलोकी नगर की है। यहां एक युवक को आवारा कुत्तों ने काट लिया है।
- 28 Feb 2025 1:23 PM IST
Chhindwara News: सिम्स में हड़ताल, चार माह से भुगतान नहीं होने पर 1400 मजदूरों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन
सिम्स (छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस) बिल्डिंग का निर्माण में लगे करीब 1400 मजदूरों ने गुरुवार को हड़ताल कर दी। सुबह से ही मजदूर निर्माण स्थल पहुंचकर गेट पर खड़े हो गए। आधे दिन तक गेट पर ही प्रदर्शन किया। मजदूर पिछले चार माह नवंबर 2024 से मजदूरी का भुगतान नहीं होने से खफा हैं।
- 28 Feb 2025 1:15 PM IST
Chhindwara News: पूर्व सीएम कमलनाथ बोले, आडंबर से नहीं केवल विश्वास से निवेश आता है
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हाल ही में प्रदेश में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। श्री नाथ ने कहा कि आडंबर से नहीं बल्कि निवेश विश्वास से आता है। इन कार्यक्रमों में बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं किन्तु नतीजा सिफर ही निकलता है। भाजपा की सरकार में जितने भी इन्वेस्टर समिट हुई है, उनका नतीजे सभी के सामने हैं।
- 28 Feb 2025 1:12 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 28-फरवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.69 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 27 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 92.69 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 28 Feb 2025 1:04 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 28-फरवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.34 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 27 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 107.34 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 28 Feb 2025 12:55 PM IST
उत्तराखंड के माणा पास में टूटा ग्लेशियर
उत्तराखंड के माणा पास में लेशियर टूट गया है। बताया जा रहा है कि यहां मौके पर 57 मजदूर मौजूद थे।
- 28 Feb 2025 12:50 PM IST
कश्मीर में स्कूलों की छुट्टियां 7 मार्च तक बढ़ी
कश्मीर में भारी बर्फबारी के बाद स्कूलों की छुट्टियां 7 मार्च तक बढ़ा दी गई हैं।
- 28 Feb 2025 12:45 PM IST
महाराष्ट्र सीएम के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय पर बम से हमला करने की धमकी मिली है। यह धमकी वॉट्सऐप मैसेज के द्वारा दी गई है।
- 28 Feb 2025 12:40 PM IST
समुद्र में चल रही फिशिंग बोट में आग
अलीबाग में समुद्र में चल रही फिशिंग बोट में अचानक आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत की खबर नहीं है। सभी यात्रियों को बचाया गया है।
Created On :   28 Feb 2025 8:02 AM IST