Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 28 Feb 2025 11:40 AM IST
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024, अभ्यर्थियों ने सघन चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्रों में किया प्रवेश
राजस्थान में आयोजित हो रही राजस्थान अध्यापक पात्रता (रीट) परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को भी कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। आज लेवल टू की परीक्षा एक ही पारी में आयोजित की जा रही है, जो 10:00 बजे से शुरू हुई। ये 12:30 बजे तक चलेगी। इस परीक्षा में कुल 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 49 सरकारी और 25 निजी विद्यालय शामिल हैं। जोधपुर जिले के 22,927 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
- 28 Feb 2025 11:35 AM IST
दिल्ली विधानसभा में विपक्षी विधायकों के साथ अन्याय, आतिशी ने लिखा विजेंद्र गुप्ता को पत्र
दिल्ली विधानसभा में विपक्षी विधायकों के खिलाफ हुए अत्याचार पर नेता विपक्ष आतिशी ने चिंता जताई है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने विधानसभा में हाल ही में हुए घटनाक्रम की कड़ी आलोचना की है।
- 28 Feb 2025 11:30 AM IST
BJP चीफ दिलीप जायसवाल का बयान
'CM फेस पर फैसला बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा', बोले बिहार BJP चीफ दिलीप जायसवाल
- 28 Feb 2025 11:25 AM IST
संभल हिंसा
संभल के जामा मस्जिद की नहीं होगी पेंटिंग, हाईकोर्ट ने सिर्फ सफाई की दी इजाजत
- 28 Feb 2025 11:16 AM IST
योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पहुंचाएगा गंगाजल
अग्निशमन तथा आपात सेवा ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संगम का जल पहुंचाने की नायाब पहल की है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि जो लोग किन्हीं कारणों से महाकुंभ में स्नान करने नहीं आ पाए हैं, उनके लिए सरकार संगम का जल भिजवाएगी। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अब अग्निशमन तथा आपात सेवा ने यह बीड़ा उठाया है।
- 28 Feb 2025 11:10 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी देशवासियों को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में विज्ञान का लाभ उठाने की अपील की।
- 28 Feb 2025 11:05 AM IST
लखनऊ हाईकोर्ट ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ आपराधिक मुकदमा खत्म किया
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को समाप्त कर दिया। यह फैसला राज्य सरकार की उस अर्जी पर आया, जिसमें मुकदमा वापस लेने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की इस अर्जी को मंजूर कर लिया।
- 28 Feb 2025 11:00 AM IST
मुंबई न्यू इंडिया बैंक घोटाला
मुंबई न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
- 28 Feb 2025 10:55 AM IST
बेंगलुरु
पत्नी से प्रताड़ित IT मैनेजर ने लगाई फांसी, मरने से पहले रोते हुए रिकॉर्ड किया वीडियो
Created On :   28 Feb 2025 8:02 AM IST