Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 28 Feb 2025 10:41 AM IST
उड़िया अभिनेता उत्तम मोहंती का निधन, सीएम माझी ने जताया शोक
मशहूर उड़िया अभिनेता उत्तम मोहंती का गुरुवार रात हरियाणा, गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने 66 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ऑलीवुड के दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक जताया और इसे सिनेमा जगत के लिए बड़ी क्षति बताई।
- 28 Feb 2025 10:33 AM IST
नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा घायल
नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है, जिसमें 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। ये बदमाश हरियाणा के रहने वाले हैं, जो स्नेचिंग और अन्य घटनाओं को अंजाम देते थे।
- 28 Feb 2025 10:26 AM IST
सेनाध्यक्ष का फ्रांस दौरा पूरा, विश्व युद्ध के शहीद भारतीय सैनिकों को दी पुष्पांजलि
भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने वाले शहीद भारतीय सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की। इसके लिए उन्होंने फ्रांस के न्यूवे चैपल में भारतीय युद्ध स्मारक का दौरा किया। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बहादुरी से लड़ने वाले भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करते हुए, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने फ्रांस के न्यूवे-चैपल में भारतीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की है।
- 28 Feb 2025 10:22 AM IST
शेयर बाजार अपडेट
शेयर बाजार में आज भी बड़ी गिरावट, खुलते ही लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी
- 28 Feb 2025 10:16 AM IST
दिल्ली
AAP विधायकों की 12 बजे मीटिंग, चुनाव हारने वाले प्रत्याशी भी होंगे शामिल
- 28 Feb 2025 10:02 AM IST
जस्टिस अलसुप ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ दिया आदेश
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के जिला न्यायाधीश विलियम अलसुप ने ट्रंप प्रशासन के आदेश को किया रद्द
- 28 Feb 2025 9:28 AM IST
ट्रंप प्रशासन के आदेश पर रोक
अमेरिकी जज ने लोगों को नौकरी से निकालने वाले ट्रंप प्रशासन के आदेश पर लगाई रोक
- 28 Feb 2025 9:22 AM IST
नेपाल पाकिस्तान तिब्बत में हिली धरती
नेपाल-पाकिस्तान के बाद तिब्बत में भी हिली धरती, 4.1 तीव्रता का आया भूकंप
Created On :   28 Feb 2025 8:02 AM IST