Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 27 Feb 2025 1:50 PM IST
शूटर दीपक कुमार और टीवी हस्ती रणविजय सिंघा ने दिल्ली में विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया
राष्ट्रीय राजधानी में खेलों की भावना को बढ़ावा देते हुए, भारतीय शूटर दीपक कुमार और टीवी हस्ती रणविजय सिंघा ने गुरूवार को जीडी गोयनका स्कूल, वसंत कुंज में एक अत्याधुनिक शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया।
- 27 Feb 2025 1:45 PM IST
झारखंड विधानसभा में गूंजा हजारीबाग हिंसा का मामला, मंत्री इरफान पर कार्रवाई की मांग
झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत इचाक में महाशिवरात्रि के दिन हिंसक झड़प का मामला गुरुवार को राज्य की विधानसभा में उठा। भारतीय जनता पार्टी के बरकट्ठा क्षेत्र के विधायक अमित यादव और हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने शून्यकाल के दौरान इस घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान पत्थरबाजी कर सौहार्द्र को बिगाड़ने का प्रयास किया गया है।
- 27 Feb 2025 1:40 PM IST
हजारीबाग हिंसा मामला
हजारीबाग हिंसा भाजपा विधायकों का आरोप, 'प्लानिंग के तहत हिंदुओं को बनाया निशाना'
- 27 Feb 2025 1:36 PM IST
ट्रंप ने किया फरमान जारी, 30 दिनों में ही ट्रांस सैनिकों को किया जाएगा बाहर
ट्रंप सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। सेना से सभी ट्रांसजेंडर सैनिकों को एक महीने के अंदर ही बाहर निकाला जाएगा।
- 27 Feb 2025 1:16 PM IST
बिहार
नए मंत्रियों को बंटे पोर्टफोलियो, संजय सरावगी को राजस्व तो राजू सिंह को पर्यटन विभाग
- 27 Feb 2025 1:12 PM IST
महाकुंभ मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सीएम योगी ने संगम तट पर प्रारंभ किया स्वच्छता अभियान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह महाकुंभ 2025 की औपचारिक पूर्णाहुति के लिए प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ नगर के अरैल घाट पर सफाईकर्मियों के साथ मिलकर सफाई की और गंगा तट पर मंत्रियों के साथ श्रमदान किया। वहीं, जल में मौजूद छोड़े गए वस्त्रों को निकालकर महाकुंभ के उपरांत पूरे मेला क्षेत्र की स्वच्छता के लिए अभियान का शुभारंभ किया।
- 27 Feb 2025 1:04 PM IST
चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान की जीत के बाद कोच ट्रॉट ने जताई खुशी
हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड पर अफगानिस्तान की जीत की सराहना की, जिससे उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि उनकी टीम तुरंत अपना ध्यान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले पर केंद्रित करे, जहां जीत से नॉकआउट में उनकी जगह पक्की हो जाएगी।
- 27 Feb 2025 12:56 PM IST
45 दिन के महाकुंभ में यूपी को हुआ फायदा, 3 लाख करोड़ से भी ज्यादा कि हुई कमाई
उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर संपन्न हुए महाकुंभ मेले-2025 ने राज्य की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया है।
- 27 Feb 2025 12:49 PM IST
पुणे बस दुष्कर्म मामले में आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को दिया जाएगा एक लाख का इनाम
पुणे पुलिस ने पुणे बस दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी दत्तात्रेय गाडे के बारे में जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है।
Created On :   27 Feb 2025 7:42 AM IST