Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 27 Feb 2025 12:39 PM IST
फ्रांस से आधुनिक युद्ध की प्रकृति पर जनरल उपेंद्र की राय
भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने वाले शहीद भारतीय सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके लिए वह गुरुवार को फ्रांस के न्यूवे चैपल भारतीय युद्ध स्मारक का दौरा कर रहे हैं।
- 27 Feb 2025 12:31 PM IST
गाजियाबाद पुलिस ने खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ चलाया अभियान
पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की तरफ शहर के सभी थाना क्षेत्रों में एक सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
- 27 Feb 2025 12:05 PM IST
भाजपा पर लगाया आतिशी ने आरोप, तानाशाही की हदें कर दीं पार
आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि पार्टी ने सत्ता में आने के बाद तानाशाही की सारी हदें पार कर दी हैं। आतिशी ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 'जय भीम' के नारे लगाने के कारण तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को दिल्ली विधानसभा से निलंबित कर दिया।
- 27 Feb 2025 11:55 AM IST
महाकुंभ संपन्न होने के बाद रेल मंत्री पहुंचे प्रयागराज, कर्मचारियों का जताया आभार
संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ संपन्न हो गया है। इस बीच, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गुरुवार सुबह प्रयागराज जंक्शन पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
- 27 Feb 2025 11:34 AM IST
दिल्ली विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पर होगी चर्चा
दिल्ली विधानसभा में आज सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा को लेकर स्पीकर ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि शराब नीति का मुद्दा मुख्य रूप से शामिल है। इसे सही समय से सदन में नहीं लाना दुर्भाग्यपूर्ण रहा है।
- 27 Feb 2025 11:23 AM IST
बीजेपी ने मोहन सिंह बिष्ट को बनाया डिप्टी स्पीकर का उम्मीदवार
दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट अब दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। भाजपा ने मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर के लिए उम्मीदवार बनाया है। बिष्ट ने पार्टी के फैसले पर खुशी जताते हुए आभार प्रकट किया।
- 27 Feb 2025 11:13 AM IST
नोएडा में दो मजदूर संगठनों के बीच हुई मारपीट, पुलिस कर रही कार्रवाई
नोएडा के सेक्टर 8 में स्थित एजी एनवायरो कंपनी, जो डोर टू डोर कूड़ा उठाने का कार्य करती है, में दो मजदूर संगठनों के बीच आपसी विवाद के चलते बीती रात जमकर मारपीट हुई। इस विवाद में भाजपा युवा मंडल मोर्चा के उपाध्यक्ष सहित दोनों पक्षों के कई सदस्य घायल हो गए हैं।
- 27 Feb 2025 11:04 AM IST
गुजरात के चार दिन के दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन राज्यों के दौरे के आखिरी चरण में बुधवार को गुजरात पहुंचीं। राष्ट्रपति मध्य प्रदेश से वडोदरा पहुंचीं। यहां से वह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि अर्पित करने और गुजरात के केवड़िया में नर्मदा आरती देखने के लिए एकतानगर रवाना हुईं।
- 27 Feb 2025 10:45 AM IST
राखी सावंत को महाराष्ट्र साइबर सेल ने किया तलब
इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में फंसी राखी सावंत को महाराष्ट्र साइबर सेल ने तलब किया है। पुलिस उनसे इस मामले के संबंध में पूछताछ कर सकती है। राखी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में जज बनकर जा चुकी हैं। उनके शॉर्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
- 27 Feb 2025 10:38 AM IST
गाजा प्रशासन को अपने कंट्रोल में नहीं लेगा मिस्र
मिस्र ने गाजा पट्टी की अस्थायी प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालने के किसी भी प्रस्ताव को सख्ती से खारिज कर दिया है। उसने स्पष्ट किया है कि वह इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष के स्थायी और व्यापक समाधान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Created On :   27 Feb 2025 7:42 AM IST