Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Jan 2025 3:17 PM IST
महाकुंभ एआई चैटबॉट तीर्थयात्रियों को पार्किं से लेकर हॉस्पिटल ढूंढने में कर रहा है मदद
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट का एक नया वर्जन अब महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के एक किलोमीटर के दायरे में पार्किंग, फूड कोर्ट और अस्पतालों के बारे में तीर्थयात्रियों को गाइड कर रहा है।
- 26 Jan 2025 3:11 PM IST
टोरेस पोंजी घोटाले का पकड़ा गया मुख्य आरोपी तैसिफ रियाज
मुंबई पुलिस को टोरेस पोंजी स्कैम में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने टोरेस स्कैम मामले में फरार आरोपी तौसिफ रियाज को गिरफ्तार कर लिया है।
- 26 Jan 2025 3:04 PM IST
बिहार गणतंत्र दिवस का उल्लास, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष ने तिरंगा फहराया
बिहार में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सरकारी कार्यालयों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों सहित स्कूल, कॉलेजों और विभिन्न संस्थानों में तिरंगा फहराया गया।
- 26 Jan 2025 2:54 PM IST
हॉकी इंडिया ने दी श्रीजेश को पद्म भूषण से सम्मानित पर बधाई
हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को प्रतिष्ठित पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर रविवार को हार्दिक बधाई दी, जो भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।
- 26 Jan 2025 2:46 PM IST
अखिलेश यादव ने संगम पहुंचकर लगाई डुबकी, बीजेपी का आया बयान
अखिलेश यादव महाकुंभ के पर्व पर पहुंचे संगम और लगाई गंगा जी में डुबकी, बीजेपी ने कहा- अब मन होगा शांत।
- 26 Jan 2025 2:44 PM IST
हावड़ा में दो ट्रेनों की हुई टक्कर, तीन बोगियां पटरी से उतरीं
हावड़ा के संतरागाछी और शालीमार स्टेशन के बीच दो ट्रेन आपस में टकरा गई। संतरागाछी-तिरुपति एक्सप्रेस (खाली) संतरागाछी से शालीमार जा रही थी, साइड लाइन पर एक इंजन दो बोगियों को खींच रहा था। दोनों ट्रेनें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे कुल 3 बोगियां पटरी से उतर गईं।
- 26 Jan 2025 2:38 PM IST
महाकुंभ गंगा किनारे हाथ जोड़े नजर आईं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में पहुंचीं ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने सोशल मीडिया एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह गंगा किनारे हाथ जोड़े नजर आईं।
- 26 Jan 2025 1:59 PM IST
उत्तर कोरिया का अमेरिका को लेकर बयान आया सामने
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा है कि प्योंगयांग को अमेरिका के प्रति 'सबसे कठोर जवाबी कार्रवाई' जारी रखनी चाहिए। जब तक कि वाशिंगटन देश की संप्रभुता और सुरक्षा हितों को अस्वीकार करता है तक यह कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।
- 26 Jan 2025 1:49 PM IST
आईएम विजयन ने पद्मश्री पुरस्कार भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों को समर्पित किया
प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पूर्व कप्तान इनिवलप्पिल मणि विजयन ने भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान को भारत के उत्साही फुटबॉल प्रशंसकों को समर्पित किया है।
- 26 Jan 2025 1:39 PM IST
भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का केजरीवाल के पास कोई जवाब नहीं वीरेंद्र सचदेवा
आम आदमी पार्टी के 'कॉपी-पेस्ट' वाले वार पर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी का संकल्प पत्र जनकल्याण की बात करता है जिसका जवाब आम आदमी पार्टी के पास नहीं है, यही वजह है कि केजरीवाल हताशा में अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
Created On :   26 Jan 2025 8:00 AM IST