Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Jan 2025 5:22 PM IST
बिहार सुशील मोदी, शारदा सिन्हा, किशोर कुणाल की उपलब्धियों को मिला मरणोपरांत पद्म सम्मान
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इस साल बिहार की सात हस्तियों को पद्म सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
- 26 Jan 2025 5:13 PM IST
पंजाब गणतंत्र दिवस पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने सभी को दी बधाई
पंजाब में पुलिस लाइन होशियारपुर में रविवार को 76वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि और राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
- 26 Jan 2025 5:09 PM IST
गणतंत्र दिवस पर सुनील शर्मा का बयान आया सामने
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने रविवार को गाजियाबाद पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने भारत को दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र बताते हुए कहा कि हम विकसित भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।
- 26 Jan 2025 4:59 PM IST
संगम में डुबकी लगाने के बाद अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को एयरपोर्ट से सीधे मेला क्षेत्र पहुंचे। यहां संगम तट पर पहुंचकर स्नान किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ सपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
- 26 Jan 2025 4:14 PM IST
भोपाल का जनजातीय संग्रहालय डिजाइन करने वाले हरचंदन सिंह भट्टी को पद्म श्री सम्मान
मध्यप्रदेश से पांच महान हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है, जिनमें से एक नाम भोपाल के आर्ट डिजाइनर और भारत भवन के रूपांकर विभाग के निदेशक हरचंदन सिंह भट्टी का है। उन्हें कला के क्षेत्र में इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।
- 26 Jan 2025 3:48 PM IST
उत्तर कोरिया का क्रूज मिसाइल परीक्षण
उत्तर कोरिया ने समुद्र से सतह पर मार करने वाली रणनीतिक क्रूज गाइडेड मिसाइलों का परीक्षण किया। देश की सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। मिसाइल लॉन्च की निगरानी खुद किम जोंग-उन ने की।
- 26 Jan 2025 3:40 PM IST
अयोध्या महाकुंभ से लौटे श्रद्धालु कर रहे हैं रामलला के दर्शन
संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आस्था और भव्यता का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। वहीं अयोध्या में हनुमानगढ़ी और प्रभु राम का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है।
- 26 Jan 2025 3:34 PM IST
आईसीसी एक इवेंआईसीसी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है और क्रिकेट नहीं चलाती इयान चैपल
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरह काम करती है जो क्रिकेट नहीं चलाती। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट के लिए दो-स्तरीय प्रणाली लागू होनी चाहिए थी, लेकिन अब ध्यान लंबे प्रारूप से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाने पर है।
- 26 Jan 2025 3:23 PM IST
आस्था का ज्वार मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में उठा आस्था का सैलाब
मौनी अमावस्या से पहले ही प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी है। शनिवार और रविवार की छुट्टी का असर साफ देखने को मिल रहा है। हर दिशा से श्रद्धालु संगम की ओर बढ़ रहे हैं। रेलवे स्टेशनों, बस स्टॉप और हाइवे पर श्रद्धालुओं का सैलाब देखा जा सकता है। पिछले दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) में ही सवा करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में स्नान किया है।
- 26 Jan 2025 3:20 PM IST
राम मंदिर के आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमुपरा को मिला पद्मश्री सम्मान
पद्म पुरस्कार पाने वालों में राम मंदिर को आकार देने वाली शख्सियत का नाम भी शामिल है। मंदिर के प्रमुख आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। सोमपुरा ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए गर्व का पल है, क्योंकि 50 साल पहले उनके दादा को भी सोमनाथ मंदिर बनाने के लिए सम्मानित किया गया था।
Created On :   26 Jan 2025 8:00 AM IST