Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Jan 2025 1:31 PM IST
गणतंत्र दिवस समारोह में स्वदेशी सैन्य शक्ति के साथ दिखी भारतीय संस्कृति
कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में इस बार आधुनिकता के साथ-साथ आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया। सेना ने भारत में ही विकसित स्वदेशी तकनीक व हथियारों का प्रदर्शन किया।
- 26 Jan 2025 1:00 PM IST
महाकुंभ में पहुंचे रेमो डिसूजा
संगम नगरी प्रयागराज में रेमो डिसूजा अपना हुलिया बदलकर पहुंचे हैं। वे भक्ति के रंग में डूबे नजर आए।
- 26 Jan 2025 12:55 PM IST
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंचे
प्रयागराज महाकुंभ के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंच गए हैं।
- 26 Jan 2025 12:50 PM IST
जम्मू के एमएएम स्टेडियम में बम की धमकी अफवाह निकली
जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस समारोह से पहले एमएएम स्टेडियम में बम की धमकी मिली है। हालांकि यह एक अफवाह निकली।
- 26 Jan 2025 12:45 PM IST
उत्तराखंड निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा
उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना दबदबा कायम रखा है। पार्टी ने 10 नगर निगम में जीत हासिल की है।
- 26 Jan 2025 12:22 PM IST
गणतंत्र दिवस समारोह का समापन
76वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राजकीय समारोह का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति नजर आईं।
- 26 Jan 2025 12:18 PM IST
आसमान में राफेल-अपाचे की गर्जना
गणतंत्र दिसस समारोह में वायु सेना ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आसमान में राफेल-अपाचे की गर्जना देखने को मिली।
- 26 Jan 2025 12:12 PM IST
गणतंत्र दिसस समारोह में सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन
गणतंत्र दिवस की परेड में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया गया।
- 26 Jan 2025 12:05 PM IST
भारतीय वायु सेना का फ्लाई पास्ट
गणतंत्र दिवस समारोह में आज भारत की संस्कृति और सेना की ताकत का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें भारतीय वायु सेना का फ्लाई पास्ट किया। इस दौरान अपाचे हेलिकॉप्टर की शानदार उड़ान का प्रदर्शन किया गया।
- 26 Jan 2025 11:57 AM IST
गणतंत्र दिवस पर राजेश लोया का संबोधन राष्ट्र की मजबूती के लिए कर्तव्यों का पालन जरूरी
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महल स्थित केंद्रीय कार्यालय में महानगर संघचालक राजेश लोया ने झंडा फहराया।
Created On :   26 Jan 2025 8:00 AM IST