Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Feb 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 26-फरवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.43 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 25 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 107.43 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 26 Feb 2025 12:56 PM IST
फिल्म द भूतनी 18 अप्रैल को होगी रिलीज
संजय दत्त हॉरर फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी फिल्म द भूतनी 18 अप्रैल को रिलीज होगी।
- 26 Feb 2025 12:50 PM IST
01 करोड़ 01 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान
महाशिवरात्रि पर दोपहर 12 बजे तक 01 करोड़ 01 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ लिया।
- 26 Feb 2025 12:42 PM IST
ताजमहल में भगवान शिव का अभिषेक
महाशिवरात्रि पर एक महिला ताजमहल में अपने साथ शिवलिंग लेकर आई और फिर संगम से लाया गंगाजल चढ़ाकर अभिषेक किया।
- 26 Feb 2025 12:36 PM IST
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
गोरखपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है, जिसमें एक लुटेरा घायल हुआ है और सात गिरफ्तार हुए हैं।
- 26 Feb 2025 12:30 PM IST
ताइवान ने तैनात की सेना
चीन के 'लाइव फायर' ड्रिल ऐलान के बाद ताइवान ने सेना तैनात की
- 26 Feb 2025 12:25 PM IST
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार आज
बिहार में आज शाम 4 बजे मंत्रिमंडल विस्तार होगा। सूत्रों के अनुसार इसमें 7 नए मंत्रियों के नाम हुए फाइनल हो गए हैं।
- 26 Feb 2025 12:11 PM IST
आप ने संजीव अरोड़ा को बनाया उम्मीदवार
पंजाब में लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया।
- 26 Feb 2025 12:05 PM IST
कच्चे तेल की कीमत गिरी
कच्चे तेल की कीमतों में आज (26 फरवरी 2025) गिरावट देखने को मिली है। सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 73.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 69.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
- 26 Feb 2025 11:59 AM IST
महाशिवरात्रि पर आज शेयर बाजार बंद
देश का शेयर बाजार आज महाशिवरात्रि के अवसर पर बंद रहेगा। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (26 फरवरी, शुक्रवार) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) हो या नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में कारोबार नहीं किया जा सकेगा।
Created On :   26 Feb 2025 8:00 AM IST