Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Feb 2025 1:55 PM IST
Jabalpur News: फंड की किल्लत ने दिखा दी ट्रैफिक सिग्नल को "लाल बत्ती'
शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा आधा दर्जन से अधिक तिराहों-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगवाए गए थे। इसी बीच शासन द्वारा फण्ड देना बंद कर दिया गया और इसी के चलते इन सिग्नलों की हालत खराब हो गई।
- 26 Feb 2025 1:50 PM IST
Jabalpur News: जनसुनवाई, कलेक्ट्रेट में 116 और नगर निगम में 13 शिकायतें पहुंचीं
दीनदयाल चौक आईएसबीटी निवासी 74 साल के बुजुर्ग दुर्गा प्रसाद कोरी की गोरखपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले तेवर में 1480 वर्गफीट भूमि थी। जिसका खसरा नम्बर 315 था। जमीन के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करते हुए जमीन अब केवल 1 हजार वर्गफीट बची है। दस्तावेज भाइयों के पास हैं और मांगने पर भी नहीं दे रहे हैं। आखिर 480 वर्गफीट जमीन गायब कैसे हो गई इस मामले की जांच कराई जाए।
- 26 Feb 2025 1:45 PM IST
Satna News: एक माह से शहर में चोरियां कर रहे गिरोह का पर्दाफाश, 3 बंदी
पिछले एक माह से शहर में अलग-अलग जगह चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे तीन आरोपियों को अंतत: कोलगवां पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इनके कब्जे से कार समेत सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए हैं।
- 26 Feb 2025 1:40 PM IST
Satna News: सिंहपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा में एक बालक की ड्रम के पानी में डूबने से मौत
सिंहपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा में एक बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अंश पुत्र विनोद विश्वकर्मा 13 वर्ष के घर में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच मंगलवार दोपहर को तकरीबन 2 बजे वह अपने घर के आंगन में रखे ड्रम से बाल्टी में पानी निकालने लगा।
- 26 Feb 2025 1:35 PM IST
Satna News: पवित्र नगर के साथ जिला मुख्यालय में होटल-लॉज में पुलिस की चेकिंग
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 27 जनवरी को चित्रकूट प्रवास के चलते जिले भर में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।
- 26 Feb 2025 1:30 PM IST
Satna News: केन्द्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट पर
भारत रत्न नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि पर चित्रकूट में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके अंतिम दिन 27 फरवरी को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आने की संभावना है। हाई प्रोफाइल दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
- 26 Feb 2025 1:25 PM IST
Chhindwara News: नाबालिग से दुराचार करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक कैद की सजा
तामिया थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग से दुराचार के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश जुन्नारदेव ने आरोपी को अंतिम सांस तक जेल में कैद रखने की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक जुन्नारदेव गंगावती डेहरिया ने बताया कि तामिया थाने में 20 जुलाई 2023 को नाबालिग के लापता होने की सूचना दर्ज कराई गई थी।
- 26 Feb 2025 1:20 PM IST
Chhindwara News: प्रियदर्शनी कालोनी के चौक पर बुजुर्ग महिला के गले से झपट ले गए सोने की चैन
देहात थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनी कालोनी के चौक पर मंगलवार दोपहर 3 बजे करीब बुजुर्ग महिला के गले से चैन झपटने का मामला सामने आया है। स्कूटी सवार नकाबपोश दो आरोपी सोने के हार की चैन तोडक़र फरार हो गए।
- 26 Feb 2025 1:15 PM IST
Chhindwara News: सुबह से सक्रिय हुआ दल, शाम तक हटाए अवैध होर्डिंग्स
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में इस बार अवैध होर्डिंग्स पर निगम की ग्रेडिंग गिरेगी। मंगलवार को सुबह से सक्रिय हुए निगम अमले ने देर शाम तक शहर में लगे सैकड़ों अवैध होर्डिंग्स को हटाने की कार्रवाई। शहर की सुंदरता पर ये होर्डिंग्स सबसे बड़ा दाग साबित हो रहे थे।
- 26 Feb 2025 1:10 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 26-फरवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.77 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 25 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 92.77 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
Created On :   26 Feb 2025 8:00 AM IST