Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 26 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव
26 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 26 Feb 2025 11:57 AM IST

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया प्रतापगढ़ सड़क हादसे पर दुख

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

  • 26 Feb 2025 11:47 AM IST

    महाशिवरात्रि पर बोरीवली में महाकुंभ मेले का आयोजन, संगम से लाए पानी में लगाई डुबकी

    महाशिवरात्रि के अवसर पर मुंबई के बोरीवली कोरा केंद्र में महाकुंभ मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान त्रिवेणी संगम से लाए गए लाखों लीटर पवित्र जल में श्रद्धालुओं ने शाही स्नान किया। यह आयोजन भाजपा विधायक संजय उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें 8000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

  • 26 Feb 2025 11:28 AM IST

    झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित चार लोग सड़क हादसे में घायल

    झारखंड से जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माजी, उनके पुत्र सोमवित माजी, बहू कृति श्रीवास्तव माजी और ड्राइवर भूपेंद्र बास्के एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।

  • 26 Feb 2025 11:06 AM IST

    JMM सांसद महुआ का एक्सीडेंट

    JMM सांसद महुआ का एक्सीडेंट हुआ है। परिवार महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर लौट रहे थे। बेटा-बहू और ड्राइवर के जख्मी होने की जानकारी सामने आई है।

  • 26 Feb 2025 10:48 AM IST

    संयुक्त मेगा न्योकुम युल्लो समारोह में कौन होगा मुख्य अतिथि?

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ईटानगर हवाई अड्डे पर पहुंचे। उपराष्ट्रपति आज कामले जिले के कामपोरिजो सर्कल में पहली बार आयोजित होने वाले संयुक्त मेगा न्योकुम युल्लो समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

  • 26 Feb 2025 10:33 AM IST

    मैं राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं- दिलीप जायसवाल

    बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा देने पर कहा कि मैं राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। एक व्यक्ति एक पद बीजेपी का ये सिद्धांत हैं और मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं कि केंद्रीय नेतृत्व, पूरे बीजेपी का बागडोर और जिम्मेदारी मुझ पर विश्वास रखती है इसलिए मैं आज इस्तीफा दे रहा हूं। मंत्रिमंडल का जो ये विस्तार है वो मुख्यमंत्री का विशेष क्षेत्राधिकार होता है तो वही से पता चलेगा। मैं सम्राट चौधरी जी के यहां जा रहा हूं जहां पर बैठक है।

  • 26 Feb 2025 10:18 AM IST

    देशभर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजे शिवालय

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। बोम बम और हर हर महादेव के जयकारों से शिवालय गुंजायमान हो रहे हैं। काशी विश्वनाथ से लेकर हरिद्वार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और बिहार तक श्रद्धालु अपने इष्टदेव भगवान शिव का लोग अभिषेक कर रहे हैं।

  • 26 Feb 2025 10:09 AM IST

    पीएम ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

    पीएम मोदी ने देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुे कहा कि सभी देशवासियों को भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करे, यही कामना है। हर-हर महादेव!

  • 26 Feb 2025 9:58 AM IST

    उपराष्ट्रपति ने दी बधाई

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लिखा कि महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आत्म-चिंतन और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक यह पावन पर्व हमें ज्ञान, धैर्य और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मेरी कामना है कि सम्पूर्ण सृष्टि पर भगवान शिव की कृपा बनी रहे और उनके आशीष से हमारा राष्ट्र प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो। हर हर महादेव।"

  • 26 Feb 2025 9:47 AM IST

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

    प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि मैं सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई देती हूं। मेरी प्रार्थना है कि हम सब पर देवाधिदेव महादेव की कृपा बनी रहे तथा हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Created On :   26 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story