राजनीति: यूपी अखिलेश का भाजपा पर निशाना, बंगाल में हुई हिंसा का चुनावी लाभ लेने का आरोप

यूपी  अखिलेश का भाजपा पर निशाना, बंगाल में हुई हिंसा का चुनावी लाभ लेने का आरोप
समाजवादी पार्टी के मुखिया और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर भाजपा पर चुनावी लाभ लेने का आरोप लगाया।

मैनपुरी, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के मुखिया और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर भाजपा पर चुनावी लाभ लेने का आरोप लगाया।

दरअसल, भाजपा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर उस पर हमलावर है। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा, "भारतीय जनता पार्टी किसी भी घटना से राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। जो कुछ हुआ होगा, उसमें कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी का भी हाथ रहा होगा। उनका वोट बिखर रहा है, जो भी वोट बचा है, वो भी उनसे नाराज चल रहे हैं। इसलिए अपने वोट को एक करने के लिए भाजपा सरकार वक्फ (संशोधन) कानून लेकर आई।"

भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, "जब भाजपा कमजोर हो जाती है, तो वह कम्युनल रास्ता अपनाती है। अयोध्या की हार के बाद पूरे देश ने देखा कि किस तरह से भाजपा की कम्युनल राजनीति खत्म हुई है। वे लोग अल्पसंख्यक समाज पर हमला कर रहे हैं। मुंबई में जैन समाज के मंदिर को छीन लिया।"

बिहार में विपक्षी 'इंडिया ब्लॉक' के चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश ने कहा, "अभी तक जो बातें सुनने में आ रही हैं, मुझे जो जानकारी मिल रही है, उस हिसाब से वहां पर 'इंडिया ब्लॉक' में शामिल दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।"

समाजवादी पार्टी मुस्लिम वोट को साधने के लिए गठबंधन करती है, यूपी के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के इस बयान पर अखिलेश ने कहा, आगरा में एक मुगल म्यूजियम बना था, इस सरकार ने उस म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से कर दिया। यूपी में भाजपा सरकार 2027 के बार लंबी यात्रा पर जाने वाले हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 April 2025 10:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story