Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Feb 2025 6:49 PM IST
2027 में कुंभ(नासिक) मेला है- शिवसेना नेता मनीषा कायंदे
शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा, "आजकल कुछ न कुछ ऐसी बातें ढूंढने की कोशिश हो रही है कि महायुति में कुछ अनबन है। मुख्यमंत्री(देवेंद्र फडणवीस) की बैठक थी और उपमुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) का कार्यक्रम ऐसा था कि वह कोंकण में कहीं जा रहे हैं। इसमें कोई अलग अर्थ निकालने जैसी बात नहीं है। 2027 में कुंभ(नासिक) मेला है, स्वाभाविक है कि सरकार इसकी तैयारी कर रही है और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इस पर नजर रख रहे हैं।"
- 26 Feb 2025 5:05 PM IST
Shahdol News: विद्यार्थियों को ज्ञान-विज्ञान के साथ बौद्धिकता और संस्कारों के समन्वय की सीख भी दें
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से भावी पीढ़ी को मति, गति और दिशा निर्धारण करने की सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाते हुए विश्वविद्यालय शिक्षा के इस मंदिर में विद्यार्थियों को ज्ञान, विज्ञान के साथ बौद्धिकता और संस्कारों के समन्वय की सीख भी दें। हर विधा के विद्यार्थियों को शोध एवं नवाचारों को समझने और अपनाने का अवसर भी विश्वविद्यालय में मिले।
- 26 Feb 2025 5:05 PM IST
Anuppur News: इंदिरा गांधी जनजातीय विवि में 150 से अधिक छात्राएं मेस का खराब खाना खाने से हुईं बीमार
इंदिरा गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय (अमरकंटक) की 150 से अधिक छात्राएं हॉस्टल में मेस का खराब खाना खाने से बीमार पड़ गईं। सोमवार रात हुई इस घटना से गल्र्स हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। विवि प्रबंधन छात्राओं को आनन-फानन में एम्बुलेंस से छत्तीसगढ़ के पेंड्रा अस्पताल लेकर पहुंचा। फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुईं सभी छात्राएं अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
- 26 Feb 2025 4:47 PM IST
आज शाम चार बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई
महाकुंभ में आज शाम चार बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है।
- 26 Feb 2025 4:26 PM IST
नीतीश कैबिनेट विस्तार अपडेट
बिहार में 7 विधायकों ने ली शपथ, जिसके बाद अब कुल 36 मंत्री हो गए हैं।
- 26 Feb 2025 4:23 PM IST
नीतीश कैबिनेट विस्तार का शपथ ग्रहण जारी
सिकटी सीट से बीजेपी विधायक विजय कुमार मंडल ने शपथ ग्रहण कर ली है। विजय कुमार मंडल केवट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
- 26 Feb 2025 4:18 PM IST
नीतीश कैबिनेट विस्तार का शपथ ग्रहण जारी
अमनौर से बीजेपी विधायक कृष्ण कुमार मंटू ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनका नाता कुर्मी जाति से है।
- 26 Feb 2025 4:16 PM IST
नीतीश कैबिनेट विस्तार का शपथ ग्रहण जारी
रीगा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोती लाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली है। दो बार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।
- 26 Feb 2025 4:13 PM IST
नीतीश कैबिनेट विस्तार का शपथ ग्रहण जारी
साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह ने शपथ ग्रहण किया। राजू कुमार सिंह राजपूत समुदाय से आते हैं।
- 26 Feb 2025 4:11 PM IST
नीतीश कैबिनेट विस्तार का शपथ ग्रहण जारी
संजय सारावगी ने मैथिली भाषा में शपथ ग्रहण किया है।
Created On :   26 Feb 2025 8:00 AM IST