Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Feb 2025 4:08 PM IST
नीतीश कैबिनेट विस्तार का शपथ ग्रहण जारी
बिहार शरीफ से विधायक सुनील कुमार कुशवाहा समुदाय से मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।
- 26 Feb 2025 4:06 PM IST
नीतीश कैबिनेट विस्तार का शपथ ग्रहण जारी
नीतीश कुमार मंत्रीमंडल का विस्तार हो रहा है, जिसके लिए शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। जीवेश मिश्रा जाले विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने मंत्रीमंडल की शपथ ले ली है। ये भूमिहार जाति से आते हैं। जीवेश मिश्रा 2020 से लेकर अगस्त 2022 तक श्रम मंत्री भी रहे हैं।
- 26 Feb 2025 3:34 PM IST
महाकुंभ में आज 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया
महाकुंभ में आज महाशिवरात्रि पर अब तक 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया ङ
- 26 Feb 2025 2:54 PM IST
हजारीबाग में दो गुटे के बीच झड़प और पत्थरबाजी
झारखंड के हजारीबाग में दो गुटे के बीच झड़प और पत्थरबाजी हुई है। मौके पर पुलिस तैनात हैं।
- 26 Feb 2025 2:48 PM IST
सूडान विमान हादसा में अब तक 46 की मौत
सूडान में हादसे का शिकार हुए सैन्य विमान में अब तक 46 की मौत हो गई है।
- 26 Feb 2025 2:45 PM IST
विमान दुर्घटना में 19 की मौत
सूडान के सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर 19 लोगों की मौत की खबर है।
- 26 Feb 2025 2:31 PM IST
सूडान का सैन्य विमान हुआ हादसे का शिकार
सूडान का सैन्य विमान ओमडुरमैन शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसकी जानकारी बुधवार को दी गई है।
- 26 Feb 2025 2:25 PM IST
पुलिस ने गो-तस्कर से छह गोवंश बरामद किए
कुशीनगर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गो-तस्कर के पैर में गोली मारी और छह गोवंश बरामद किए।
- 26 Feb 2025 2:15 PM IST
सेना की गाड़ी पर हमला
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला किया है।
- 26 Feb 2025 2:00 PM IST
Jabalpur News: आस्था की रफ्तार, हर घंटे एक हजार कारों का काफिला महाकुंभ की यात्रा पर
प्रयागराज में निर्धारित मुहूर्त के अनुसार महाशिवरात्रि को कुंभ का अंतिम स्नान है। महाकुंभ में स्नान के लिए लोग कितने आतुर हैं, इस बात का अंदाजा सड़कों पर वाहनों, खासकर कारों की कतारों से लगाया जा सकता है। एनएचएआई द्वारा प्रयागराज की ओर जा रहे वाहनों की गणना भी की जा रही है। इसके लिए सिहोरा के समीप मोहतरा टोल में पीसीयू यानी पैसेंजर कार यूनिट का सर्वे किया जा रहा है।
Created On :   26 Feb 2025 8:00 AM IST