Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Dec 2024 1:31 PM IST
क्रिकेटर विराट कोहली पर ICC का बड़ा एक्शन
क्रेकेटर विराट कोहली पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया।
- 26 Dec 2024 1:27 PM IST
भारतीय रेलवे की कई सारी ट्रेनों को नहीं मिलेगा लेट होने पर मुआवजा
अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और आपकी ट्रेन की लेट हो जाती है, और आपकी यात्रा अधूरी रह जाती है या आप यात्रा नहीं कर पाते हैं। तो ऐसे में रेलवे की तरफ से आपको मुआवजा दिया जाता है। लेकिन राइट टू इन्फॉर्मेशन के तहत मिली जानकाी से ये पता चला है कि आईआरसीटीसी कई ट्रेनों में ये सुविधा बंद करने वाला है।
- 26 Dec 2024 1:18 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 26-दिसंबर-2024 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.69 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 25 दिसंबर 2024 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 30 नवंबर 2024 को औसतन 92.69 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 26 Dec 2024 1:17 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 26-दिसंबर-2024 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.34 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 25 दिसंबर 2024 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 नवंबर 2024 को औसतन 107.34 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 26 Dec 2024 1:08 PM IST
तीन साल की चेतना नहीं दिखा रही कोई भी मूवमेंट, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
राजस्थान के कोटपूतली से अब भी खुशखबरी सुनने नहीं मिली है। सोमवार से बोरवेल में फंसी मासूम सी तीन साल की चेतना अब तक बाहर नहीं निकल पाई है। तीन साल की मासूम चेतना को गिरे अब तक करीब 70 घंटों से ज्यादा हो चुका है।
- 26 Dec 2024 1:03 PM IST
AAP में शामिल हुए 80 बॉडी बिल्डर्स
फिटनेस इन्फ्लुएंसर रोहित दलाल ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। रोहित के साथ 80 बॉडी बिल्डर्स ने आप का दामन थामा है।
- 26 Dec 2024 1:01 PM IST
खेल और फिटनेस क्षेत्र से जुड़े रोहित दलाल और अक्षय दिलावरी AAP में हुए शामिल
रोहित दलाल के साथ करीब 70 से 80 बॉडी बिल्डर आज AAP में शामिल हुए हैं। रोहित दलाल ने लोगों को फिट रखने के लिए काम किया है, इसके साथ ही कुश्ती और खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
- 26 Dec 2024 1:00 PM IST
बाल पुरस्कार के 2024 प्राप्तकर्ताओं से की पीएम मोदी ने बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के 2024 प्राप्तकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।
- 26 Dec 2024 12:37 PM IST
कर्नाटक: राहुल गांधी मीटिंग के लिए पहुंचे बेलगावी
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी दो दिवसीय विस्तारित CWC बैठक में भाग लेने के लिए बेलगावी पहुंचे हैं।
- 26 Dec 2024 12:23 PM IST
प्रोटेस्ट कर रही महिलाएं हिरासत में
अरविंद केजरीवल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।
Created On :   26 Dec 2024 8:01 AM IST