Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 26 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव
26 दिसंबर 2024 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें


Live Updates

  • 26 Dec 2024 3:38 PM IST

    सपाट स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स फिसला, निफ्टी 23750 पर बंद हुआ

    देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (26 दिसंबर 2024, गुरुवार) सपाट स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 0.39 अंक यानि कि 0.00 प्रतिशत गिरकर 78,472.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 22.55 अंक यानि कि 0.1 प्रतिशत बढ़कर 23,750.20 के स्तर पर बंद हुआ।

  • 26 Dec 2024 3:25 PM IST

    आचार संहिता लागू होने के बाद रुक जाएंगे महिला सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन? जानें

    देश की राजधानी दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं। जिसके बाद ही दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। आचार संहिता लागू हो जाने के बाद से ही कई सारे सरकारी कामों पर रोक लग जाती है। लेकिन मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन पर रोक नहीं लगेगी। क्योंकि ये अचार संहिता से पहले ही शुरू हो गया था। 

  • 26 Dec 2024 3:05 PM IST

    अजमेर दरगाह क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की बड़ी कार्रवाई

    अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें उर्स की तैयारियां जोरों पर है। इसी बीच दरगाह क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर निगम की टीम ने दरगाह थाना पुलिस के साथ मिलकर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य नालियों और सड़कों पर हुए अवैध कब्जे को हटाना था, ताकि उर्स के मौके पर क्षेत्र में स्वच्छता और सुव्यवस्था बनी रहे।

  • 26 Dec 2024 2:53 PM IST

    बाजार में सपाट कारोबार, सेंसेक्स 15 अंक उछला

    देश का शेयर बाजार आज (26 दिसंबर 2024, गुरुवार) सुबह बढ़त के साथ खुला था। फिलहाल, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 15.14 अंक यानि कि 0.019 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,488.01 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 26.05 अंक यानि कि 0.11 प्रतिशत बढ़कर 23,753.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

  • 26 Dec 2024 2:46 PM IST

    कीर्तन में शामिल हुए सीएम शर्मा

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज वीर बाल दिवस के अवसर पर कीर्तन में शामिल हुए है।

  • 26 Dec 2024 2:23 PM IST

    अजय माकन पर भड़की आम आदमी पार्टी

    कांग्रेस नेतृत्व से सफाई और अजय माकन पर आम आदमी पार्टी ने 24 घंटे में एक्शन लेने की डिमांड की है। आप का कहना है कि, ऐसा ना हुआ तो इंडिया गठबंधन के दूसरे दलों से बात की जाएगी।

  • 26 Dec 2024 2:08 PM IST

    आतिशी का बड़ा आरोप

    सीएम आतिशी ने कहा- हमें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि कांग्रेस उम्मीदवारों का चुनावी खर्च भाजपा से आ रहा है। 

  • 26 Dec 2024 1:57 PM IST

    'कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR,' सीएम आतिशी का बड़ा दावा

    दिल्ली सीएम आतिशी ने कांग्रेस के खिलाफ बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने कल मेरे और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

  • 26 Dec 2024 1:49 PM IST

    सीएम आतिशी ने कांग्रेस को घेरा

    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस के बयानों से यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने भाजपा के साथ समझौता कर लिया है। 

  • 26 Dec 2024 1:35 PM IST

    क्यों लगा कोहली पर जुर्माना?

    भारतीय टीम के क्रिकेटर विराट कोहली के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बड़ा एक्शन लिया है। कोटली ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में सैम कोंस्टास को कंधा मारा था। 

Created On :   26 Dec 2024 8:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story