Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Dec 2024 12:14 PM IST
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का 'आप' पर गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, पंजाब से ट्रक भर के पैसा आ रहा है।
- 26 Dec 2024 12:14 PM IST
बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 11 अंक फिसला
देश का शेयर बाजार आज (26 दिसंबर 2024, गुरुवार) सुबह बढ़त के साथ खुला था। फिलहाल, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 10.71 अंक यानि कि 014 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,462.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 6.95 अंक यानि कि 0.029 प्रतिशत बढ़कर 23,734.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 26 Dec 2024 12:14 PM IST
कांग्रेस नेता संदीप दिक्षित का 'आप' पर गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता संदीप दrक्षित ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि, पंजाब से ट्रक भर के पैसा आ रहा है।
- 26 Dec 2024 12:07 PM IST
महिला मोर्चा का प्रदर्शन जारी
बीजेपी महिला मोर्चा का महिला सम्मान योजना को लेकर प्रदर्शन में जुटी हैं।
- 26 Dec 2024 12:06 PM IST
बीजेपी का प्रोटेस्
महिला सम्मान योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन।
- 26 Dec 2024 12:03 PM IST
महाकुंभ की तैयारियों पर सवाल
महाकुंभ 2025 की तैयारियों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि- ''22 में से केवल यातायात लायक केवल 9 पांटून पुल, बाकी नौ दो ग्यारह। मतलब साल भर की कवायद के बाद 22 में से केवल 9 पांटून ब्रिज यातायात योग्य बन पाये हैं मतलब लगभग 40% ही काम हो पाया है। अब जब इस महाआयोजन के लिए सिर्फ 20 दिन और बचे हैं तो बाकी बचे पुल कैसे बन पाएंगे और भीड़ का नियंत्रण और आवागमन कैसे संभव होगा। भाजपा सरकार इसे बहुत गंभीरता से ले।''
- 26 Dec 2024 11:53 AM IST
आईआरसीटीसी वेबसाइट हुई डाउन, टिकट बुक करने में लोग हुए परेशान
ट्रेन की टिकट की बुकिंग करने वाले लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने जानकारी देते हुए ऐप के डाउन होने की चेतावनी दी है।
- 26 Dec 2024 11:39 AM IST
बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर गुरुवार को भी अभ्यर्थियों का धरना जारी है। बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक को 'अफवाह' तो धरने पर बैठे छात्र अपनी मांगों को 'जायज' बता रहे हैं।
- 26 Dec 2024 11:36 AM IST
ट्रंप ने 'कनाडा के गवर्नर जस्टिन ट्रूडो' को क्रिसमस की दीं शुभकामनाएं
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कनाडाई पीएम पर फिर तंज कसा है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को कनाडा का "गवर्नर" कहा है।
Created On :   26 Dec 2024 8:01 AM IST