Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Dec 2024 5:00 PM IST
Jabalpur News: स्थापना विभाग की लापरवाही के कारण नहीं मिला एरियर्स
नगर निगम का स्थापना विभाग वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की भी धज्जियाँ उड़ा रहा है। 15 दिन पूर्व तय किया गया था कि नगर निगम में बड़ी संख्या में सफाई कर्मी क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं। त्योहार के पूर्व उन्हें एडवांस की जगह डीए के एरियर्स का भुगतान किया जाएगा। डीए एरियर्स की फाइल भी तैयार कर ली गई, लेकिन स्थापना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से 24 दिसंबर के पूर्व डीए एरियर्स का भुगतान नहीं हो पाया। मप्र वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ के महामंत्री नरसिंहमलू और अध्यक्ष संतोष गौतम का कहना है कि स्थापना विभाग पूरी तरह से बेलगाम हो चुका है।
- 26 Dec 2024 4:54 PM IST
BPSC कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज के बाद राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, दिया एकलव्य के अंगूठे का उदाहरण
बिहार की राजधानी पटना में 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन जारी है। इस सिलसिले में बुधवार (25 दिसंबर) को पुलिस ने कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज किया। जिसके बाद विपक्षी नेता नीतीश सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इस कड़ी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने एनडीए (NDA) पर कड़ा प्रहार किया है। सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार (26 दिसंबर) को कहा कि नीतीश सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए छात्रों पर लाठियां बरसा रहे हैं।
- 26 Dec 2024 4:52 PM IST
BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी, छात्रों से मिलने पहुंचे शिक्षक गुरु रहमान
बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर कैंडिडेट्स बिहार में जोर-शोर से प्रदर्शन में जुटे हुए हैं। इसी बीच, छात्रों के प्रदर्शन में साथ देने चर्चित शिक्षक गुरु रहमान भी पहुंचे। शिक्षक गुरु रहमान ने प्रदर्शनकारी छात्रों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि पुनर्परीक्षा के अलावा कोई दूसरी मांग नहीं है। अब सब छात्र और शिक्षक एक हो गए हैं।
- 26 Dec 2024 4:46 PM IST
चीन का ये नया प्रोजेक्ट बन सकता है भारत के लिए खतरा
चीन ने तिब्बत को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है जो कि भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। दरअसल, चीन ने तिब्बत की सबसे लंबी नदी यारलुंग त्सांगपो पर बांध बनाने का ऐलान कर दिया है। चीन के इस बांध से भारत के पूर्वात्तर राज्यों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
- 26 Dec 2024 4:37 PM IST
AAP ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ ईडी में की शिकायत
महिलाओं को पैसे बांटने के मामले में घिरे बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। अब आप नेता संजय सिंह ने उनके खिलाफ ईडी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है।
- 26 Dec 2024 4:25 PM IST
WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए पेश किए 3 नए फीचर्स
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने iOS यूजर्स के लिए तीन नए फीचर्स पेश किए हैं। यह फीचर ऐप के जरिए कैमरा इस्तेमाल करते समय ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) इफेक्ट और बैकग्राउंड लागू करने का विकल्प के साथ आते हैं। साथ ही डॉक्यूमेंट स्कैनिंग फीचर के साथ दस्तावेज शेयर करना अब आसान होगा।
- 26 Dec 2024 4:17 PM IST
तीन साल बाद बुमराह की बॉल पर लगा छक्का
जसप्रीत बुमराह, भारतीय क्रिकेट टीम के वो घातक गेंदबाज जिनके नाम से पूरी दुनिया के बल्लेबाज खौफ खाते हैं। इतना ही नहीं, उनके गेंदबाजी पर उतरने मात्र से ही कई बल्लेबाजों को मानो सांप सूंघ जाते हैं। रेड बॉल क्रिकेट में बुमराह का खौफ इतना है कि 2021 के बाद से आईसीसी के सबसे लंबे फॉर्मेट में उनकी डिलेवरी पर किसी बल्लेबाज ने आज तक कोई छक्का नहीं जड़ सका था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेब्यू करने वाले सैम कोंस्टास ने पहले ही दिन उनका ये सिलसिला तोड़ दिया है।
- 26 Dec 2024 4:11 PM IST
Jabalpur News: चार साल में छात्रों को नहीं मिल पाई बस सुविधा
जिले में 10 एवं संभाग में 37 सीएम राइज स्कूलों में बच्चों के लिए बस सेवा प्रारंभ की जानी थी, लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद भी स्कूली बच्चों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। छात्र-छात्राओं को अपने साधन से सफर करना पड़ता है, जिसकी वजह से हजारों विद्यार्थी परेशान हैं। अब बनाई जा रही नई पॉलिसी - जिले में 30 बसों का एवं संभाग में 80 बसों के संचालन के लिए ठेका होना था, लेकिन बार-बार टेंडर किए जाने के बाद भी एजेंसी नहीं मिल पाई। अब अधिकारी बता रहे हैं कि टेंडर की शर्तों को सरल करने की कोशिश की जा रही है। भोपाल स्तर पर नई पॉलिसी बनाई जा रही है।
- 26 Dec 2024 4:03 PM IST
हरियाणा के यमुनानगर में फायरिंग, दो की मौत
हरियाणा के यमुनानगर में दिनदहाड़े फायरिंग हुई। जिसके चलते दो लोगों की मौत हो गई है। चार हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
- 26 Dec 2024 3:52 PM IST
Jabalpur News: नगर निगम में सत्ता के साथ बदल गया विपक्ष का भी चेहरा, आधी एमआईसी से चल रहा काम
नगर निगम के लिए वर्ष 2024 उथल-पुथल भरा रहा। कांग्रेस के टिकट पर महापौर बने जगत बहादुर सिंह अन्नू ने 7 फरवरी 2024 को भाजपा का दामन थाम लिया। इससे सत्ता के साथ विपक्ष का भी चेहरा बदल गया। वहीं एमआईसी के 10 में से केवल 5 पद ही भरे गए। इससे आधी एमआईसी से काम चल रहा है। नगर निगम के इतिहास में पहली बार प्रीति यादव के रूप में महिला कमिश्नर की नियुक्ति की गई।
Created On :   26 Dec 2024 8:01 AM IST