Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 24 Jan 2025 3:30 PM IST
महरौली की जनता है मेरे साथ, कांग्रेस जीतेगी इसका पूरा विश्वास
दिल्ली की महरौली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा सिंह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने दावा किया है कि इस बार दिल्ली में लोग बदलाव चाहते हैं और वो कांग्रेस को ये मौका देंगे। पुष्पा सिंह के शुक्रवार चुनावी कार्यालय का बसंत कुंज के मसूदपूर में उद्घाटन हुआ।
- 24 Jan 2025 3:10 PM IST
बिहार मोकामा फायरिंग को लेकर गरमाई सियासत
बिहार के पटना जिले के मोकामा इलाके में बुधवार और शुक्रवार को हुई फायरिंग के बाद विपक्ष जहां कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्ता पक्ष बचाव में उतर आया है। इस बीच, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार लगातार कानून का राज स्थापित करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि गलत करने वाले बचेंगे नहीं।
- 24 Jan 2025 2:47 PM IST
जैनियों के तीर्थस्थल पारसनाथ की व्यवस्था पर झारखंड हाईकोर्ट का नोटिस
झारखंड हाईकोर्ट ने जैन धर्मावलंबियों के प्रमुख धार्मिक स्थल पारसनाथ पहाड़ में उनकी धार्मिक आस्थाओं के अनुरूप व्यवस्था बहाल रखने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र और राज्य की सरकार को नोटिस जारी किया है।
- 24 Jan 2025 2:30 PM IST
साइबर सुरक्षा सहयोग पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की हुई दूसरी मीटिंग
भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय ने 21 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में साइबर सुरक्षा सहयोग पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की दूसरी बैठक आयोजित की। साइबर सुरक्षा पर पहली बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह बैठक भी भारत द्वारा 2022 में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।
- 24 Jan 2025 2:22 PM IST
भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत, 7 घायल
महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत की खबर है। इस हादसे में 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
- 24 Jan 2025 2:12 PM IST
साइबर सुरक्षा सहयोग पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की हुई दूसरी मीटिंग
भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय ने 21 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में साइबर सुरक्षा सहयोग पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की दूसरी बैठक आयोजित की। साइबर सुरक्षा पर पहली बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह बैठक भी भारत द्वारा 2022 में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।
- 24 Jan 2025 2:02 PM IST
वक्फ पर JPC मीटिंग में हंगामा, नोकझोंक के बाद 10 विपक्षी सांसद सस्पेंड
वक्फ बिल को लकेर संसद की संयुक्त समिति को शुक्रवार को बैठक हुई है। जिसमें टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे में तीखी तकरार हुई है। जिसके बाद बैठक को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। साथ ही, 10 विपक्षी सांसद को एक दिन के लिए समिति से सस्पेंड कर दिया गया
- 24 Jan 2025 1:59 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 24-जनवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 22 जनवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 दिसंबर 2025 को औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 24 Jan 2025 1:58 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 24-जनवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 22 जनवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 दिसंबर 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 24 Jan 2025 1:48 PM IST
'सुरक्षा के मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए..,' बोले केजरीवाल
दिल्ली पुलिस और इलेक्शन कमीशन के निर्देश के बाद उनकी सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को वापस बुलाए जाने पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह शुद्ध राजनीति है। यह खेदजनक है कि निजी सुरक्षा का राजनीतिकरण किया जा रहा है। कम से कम सुरक्षा के मामले में तो राजनीति नहीं होनी चाहिए।
Created On :   24 Jan 2025 8:00 AM IST