Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 24 Jan 2025 5:46 PM IST
Jabalpur News: इलाहाबाद बैंक चौक के जिस यूनिपोल से रॉड गिरने से हुई वृद्ध की दर्दनाक मौत
सिविल लाइन्स स्थित इलाहाबाद बैंक चौक पर जिस यूनिपोल से रॉड गिरने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हुई थी। उसके साथ ही शहर के 40 यूनिपोल का टेंडर 27 महीने पहले ही समाप्त हो गया था। टेंडर समाप्त होने के बाद ग्वालियर की दीपक एडवरटाइजिंग एजेन्सी ने टैक्स चुकाना बंद कर दिया। वर्तमान में एजेन्सी पर 84 लाख 22 हजार रुपए बकाया है।
- 24 Jan 2025 5:46 PM IST
Jabalpur News: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड नहीं दे रही बीमा क्लेम
सारे दस्तावेज देने के बाद भी बीमा कंपनियों के अधिकारी अस्पताल में कैशलेस से इनकार कर रहे हैं और बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की गलतियाँ निकालकर इलाज के भुगतान के लिए भटका रहे हैं। पीड़ित न्याय पाने के लिए भटक रहे हैं पर उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।
- 24 Jan 2025 5:46 PM IST
Jabalpur News: हनुमानताल वार्ड में दो दिन में एक भी व्यक्ति ने जमा नहीं किया टैक्स
नगर निगम के राजस्व विभाग में जमकर मनमानी चल रही है। हैरान करने वाली बात है कि हनुमानताल वार्ड में दो दिन में एक भी व्यक्ति ने टैक्स जमा नहीं किया। इसी तरह महर्षि अरविंद वार्ड में एक दिन कोई भी व्यक्ति टैक्स जमा करने नहीं पहुँचा।
- 24 Jan 2025 5:45 PM IST
Jabalpur News: शहर को सुंदर बनाने ड्रमों में लगाए पौधे, एक सप्ताह के भीतर ही सूखे
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा पहली बार नवाचार किया गया है। नगर निगम के उद्यान विभाग ने कबाड़ में पड़े ड्रमों को रंग रोगन कर उनमें पौधे लगाए हैं। इन पौधों को नगर निगम मुख्यालय और तीन पत्ती चौक पर रखा गया है। हैरत की बात यह है कि एक सप्ताह में ही ड्रमों में लगे पौधे सूखने लगे हैं। कई पौधों की पत्तियाँ भी झड़ गई हैं।
- 24 Jan 2025 5:45 PM IST
Jabalpur News: भावी पीढ़ी भी अब देखेगी विरासत, पमरे मुख्यालय में स्थापित हुआ हेरिटेज लोको
भारतीय रेलवे अपनी पुरानी यादों को सहेज व संजोकर भविष्य में आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित व सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय के उद्यान में रेलवे की बहुमूल्य विरासत रेल इंजन सम्राट हेरिटेज लोको नंबर 517 जेडडीएम 5 को स्थापित किया गया। इसका गुरुवार को पमरे महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने अनावरण किया।
- 24 Jan 2025 5:32 PM IST
विपक्षी दल वोट पाने के लिए सनातन धर्म को गाली देते हैं मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि निर्यात मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि विपक्षी दल के मुखिया चाहे अखिलेश यादव हों, राहुल गांधी या फिर प्रियंका गांधी वाड्रा हों, ये लोग अपने दायित्व का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। ये लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए सिर्फ सनातन का विरोध करते हैं।
- 24 Jan 2025 5:24 PM IST
एमपी के उज्जैन सहित 17 शहरों में शराबबंदी
उज्जैन सहित 17 शहरों में शराबबंदी कर दी गई है। कैबिनेट बैठक के दौरान सीएम मोहन यादव ने लिया बड़ा फैसला
- 24 Jan 2025 4:46 PM IST
बगैर परीक्षा कराए 2 लाख 7 हजार नौकरियां खा गए हेमंत सोरेन बाबूलाल मरांडी
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर ‘नौकरी घोटाला’ करने का आरोप लगाया है।
- 24 Jan 2025 4:07 PM IST
फ्रेंच अखबार के दफ्तर पर हमला करने वाले को 30 साल की जेल
पेरिस की एक अदालत ने गुरुवार को एक पाकिस्तानी शख्स को 30 साल जेल की सजा सुनाई। यह फैसला 2020 में चार्ली हेब्दो के पूर्व कार्यालयों के बाहर दो लोगों की हत्या करने की कोशिश के केस में आया।
- 24 Jan 2025 3:38 PM IST
नई दिल्ली में होंगे 'लोक संवर्धन पर्व' में देश के अलग-अलग भागों से 90 शिल्पी लेंगे भाग
देश की राजधानी नई दिल्ली में 'लोक संवर्धन पर्व' का दूसरा संस्करण 27 जनवरी से शुरू होगा। 2 फरवरी तक चलने वाले इस पर्व में उत्तर प्रदेश की विशेष कला और शिल्प का जादू देखने को मिलेगा।
Created On :   24 Jan 2025 8:00 AM IST