Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 24 Jan 2025 1:41 PM IST
महाकुंभ मौनी अमावस्या पर स्पेशल इंतजाम, संगम नोज पर भीड़ नियंत्रित करने को उठाए जाएंगे कदम
महाकुंभ में मौनी अमावस्या अमृत स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं के सुचारू यातायात और सुरक्षित मूवमेंट के लिए मेला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन ने सेक्टर लेवल पर श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं।
- 24 Jan 2025 1:36 PM IST
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने साधा AAP पर निशाना
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सभी दल आपस में बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज AAP का मतलब अहंकारी, अराजक, अपराधी पार्टी हो गया है। आज भी VVIP मानसिकता है कि हम कानून से ऊपर हैं, जो अमानतुल्लाह खान के बेटे ने दिखाई है।
- 24 Jan 2025 1:27 PM IST
'पंजाब सरकार बिभव कुमार को Z+ सुरक्षा दे रही..', स्वाति मालीवाल का बड़ा बयान
AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि पता चला कि पंजाब सरकार बिभव कुमार को Z+ सुरक्षा दे रही है। यह वही गुंडा है जिसने अरविंद केजरीवाल के ड्राइंग रूम में मुझे बेरहमी से पीटा था। इन 6 महीनों में अब मुझे पूरी तरह से यकीन हो गया है कि अरविंद केजरीवाल ने ही मुझ पर यह हमला करवाया है, क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो वह बिभव कुमार को ऐसे क्यों बचाते? कहीं न कहीं अरविंद केजरीवाल को डर है कि अगर बिभव कुमार नाराज हो गए तो वह देश को बता देंगे कि अरविंद केजरीवाल ने ही उन्हें मुझे पीटने के लिए कहा था।
- 24 Jan 2025 1:19 PM IST
अदाणी पावर में अगले 24 महीने में आ सकती है 54.5 प्रतिशत तक की तेजी वेंचुरा
कोयले की आपूर्ति बढ़ने और कारोबार के विस्तार के कारण अदाणी पावर के शेयर में आने वाले समय में 54.5 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है। यह जानकारी ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा द्वारा दी गई। ब्रोकरेज फर्म ने अदाणी पावर के लिए अगले 24 महीनों में 806 रुपये का टारगेट दिया है, जो कि मौजूदा भाव से 54.5 प्रतिशत की तेजी को दिखाता है।
- 24 Jan 2025 1:10 PM IST
सैफ अली खान मामला अपडेट
सैफ अली खान को चाकू मारने वाला आरोपी गिरफ्तार मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को बांद्रा पुलिस स्टेशन से बाहर लाया गया, मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और बाद में पुलिस हिरासत रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया गया।
- 24 Jan 2025 1:08 PM IST
महाराष्ट्र भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई लोगों की मौत
महाराष्ट्र में भंडारा के जवाहर नगर में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में शुक्रवार को विस्फोट हो गया। हादसे में पांच कर्मचारियों के मरने की आशंका जताई जा रही है और कई लोगों को घायल होने की खबर है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
- 24 Jan 2025 1:00 PM IST
वक्फ बोर्ड को लेकर बनी JPC में हंगामा
वक्फ बिल पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक में हंगामा हुआ है। निशिकांत दुबे ने कहा है कि मुझे बोलने नहीं दिया गया।
- 24 Jan 2025 12:54 PM IST
कारखाने की छत गिरने से कई लोग फंसे
महाराष्ट्र के भंडारा में हुए विस्फोट में छत गिरने से कई लोग फंस गए हैं। विस्फोट के बाद मौके पर दमकल और एंबुलेंस मौजूद हैं।
- 24 Jan 2025 12:47 PM IST
भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ
महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। सूचना के बाद राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
- 24 Jan 2025 12:31 PM IST
सोना- चांदी की कीमतों में आई मामूली गिरावट
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार तेजी के बाद अब कुछ हद तक राहत देखने को मिली है। कल सुबह के मुकाबले आज (24 जनवरी 2025, शुक्रवार) गोल्ड के रेट में करीब 120 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है। आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,080 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 75,240 रुपए से अधिक प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जबकि, चांदी की कीमत 96,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बरकरार है।
Created On :   24 Jan 2025 8:00 AM IST