Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 24 Jan 2025 8:24 PM IST
मुंबई में हुई इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना
मुंबई के दिंडोशी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार करके रख दिया। दरअसल, दिंडोशी पुलिस थाना क्षेत्र में 20 साल के लड़के ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से इस पूरी घटना का खुलासा हुआ।
- 24 Jan 2025 8:05 PM IST
त्रिवेणी संगम घाट पर की गई संध्या आरती
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान त्रिवेणी संगम घाट पर संध्या आरती की गई।
- 24 Jan 2025 7:50 PM IST
गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रपति मंच के सामने प्रस्तुति देंगे झारखंड के बच्चे
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, सेना की मदद से देशभर के कई और स्कूलों में बैंड सिस्टम लागू करेगा। शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि इससे बच्चों के लिए नए अवसर खुलेंगे। इसमें क्षेत्रीय केंद्रों की मदद भी ली जाएगी।
- 24 Jan 2025 7:30 PM IST
हिमाचल में होम स्टे नीति को हरी झंडी
सुक्खू कैबिनेट ने शुक्रवार को होम स्टे नीति को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि, कुल्लू जिला के तांदी में आग की भेंट चढ़े मकानों को 7 लाख की मदद मिलेगी। आंशिक रूप से जले मकान को 1 लाख और गौशाला के लिए 50 हजार रुपये देने की मंजूरी प्रदान की गई।
- 24 Jan 2025 7:18 PM IST
अनंत सिंह को जेल भेजे जाने पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान
अनंत सिंह को जेल भेजे जाने पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "बिहार में कानून अपना काम करता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शासन है। न्यायालय तय करेगा की कौन अंदर रहेगा और कौन बाहर रहेगा। बिहार में कानून का राज स्थापित है।"
- 24 Jan 2025 6:58 PM IST
विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में भारी मात्रा में बरामद हुआ कैश
दिल्ली पुलिस ने गीता कॉलोनी में चाचा नेहरू अस्पताल के पास एक कार से 23 लाख रुपये से ज्यादा बरामद किया है। पुलिस की टीम ने शुक्रवार 24 जनवरी की सुबह करीब 7:30 बजे चाचा नेहरू अस्पताल, गीता कॉलोनी के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई।
- 24 Jan 2025 6:44 PM IST
इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन में बदलाव
भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम को 7 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों टीमें सीरीज के अगले मैच के लिए चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार 25 जनवरी को आमने-सामने होंगे। पहले मैच में हार के बाद अब इंग्लिश टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं।
दूसरे टी-20 के लिए इंग्लैंड की नई प्लेइंग इलेवन
बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
इसके अलावा 12वें प्लेयर के रूप में जेमी स्मिथ को शामिल किया है।
- 24 Jan 2025 6:23 PM IST
MP के बैतूल में स्कूल बस पलटी, 30 छात्र घायल
मध्य प्रदेश के बैतूल में शुक्रवार को स्कूल बस पलटने से हादसा हो गया। इस घटना में 30 छात्र घायल हो गए जबकि आठ बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
- 24 Jan 2025 6:11 PM IST
सीरिया में असुरक्षा और मुद्रास्फीति ने मानवीय चिंता को बढ़ाया संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया के उत्तर और उत्तर-पूर्व में बढ़ती असुरक्षा और मुद्रास्फीति को लेकर चिंता जाहिर की है। दरअसल, हाल ही यूफ्रेट्स नदी के बांध के पास हुए हमले और देशव्यापी आर्थिक चुनौतियों ने सीरिया में मानवीय चिंता को बढ़ा दिया है।
- 24 Jan 2025 6:02 PM IST
सुक्खू सरकार ने भांग की खेती को मंजूरी दी
हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने शुक्रवार (24 जनवरी) को बड़ा फैसला लिया। कैबिनेट ने सैद्धांतिक रूप से भांग की खेती को मंजूरी दी।
Created On :   24 Jan 2025 8:00 AM IST