Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 24 Feb 2025 3:51 PM IST
आतिशी ने विधानसभा परिसर के बाहर किया प्रदर्शन
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी के नेतृत्व में AAP विधायकों ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा की नई सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय से डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी हैं।
- 24 Feb 2025 3:46 PM IST
विजेंद्र गुप्ता को दी मनजिंदर सिंह सिरसा ने बधाई
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "हार के बाद उन लोगों का मकसद केवल हताशा है। आज स्पीकर का चुनाव हुआ और मैं विजेंद्र गुप्ता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज दिल्ली में एक नया अध्याय लिखने की शुरूआत हुई है। विपक्ष यह कभी नहीं चाहेगा कि दिल्ली विकसित दिल्ली की ओर चले। AAP-दा ऐसे ही काम करेगी।
- 24 Feb 2025 3:37 PM IST
हम शीसश महल चल रहे हैं- परवेश वर्मा
दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने कहा कि हम 'शीश महल' की ओर चल रहे हैं और आपको 'शीश महल' दिखाकर लाते हैं।
- 24 Feb 2025 3:29 PM IST
युद्ध के तीन साल समर्थन जताने कीव पहुंचे यूरोपीय नेता, क्या अमेरिका पर अब भी यकीन कर सकता है यूक्रेन?
रूस यूक्रेन युद्ध के तीन साल पूरे होने पर यूरोपीय नेता और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो समर्थन जताने के लिए कीव पहुंचे हैं। नेतागण यूक्रेन के युद्ध प्रयासों पर चर्चा करेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध को खत्म करने का दबाव बना रहे हैं और उनका रुख यूक्रेन को लेकर खासा तल्ख है।
- 24 Feb 2025 3:13 PM IST
कुछ ही देर में पीएम करेंगे किसान योजना की 19वीं किस्त जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुछ ही देर पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह भागलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे।
- 24 Feb 2025 3:05 PM IST
पीएम मोदी पहुंचे भागलपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर दौरे के लिए पहुंच गए हैं।
- 24 Feb 2025 3:01 PM IST
अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की नई बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब की फोटो हटाकर प्रधानमंत्री मोदी जी की फोटो लगा दी। यह सही नहीं है। इस से बाबा साहेब के करोड़ो अनुयायियों को ठेस पहुंची है। मेरी बीजेपी से प्रार्थना है। आप प्रधानमंत्री जी की फोटो लगा लीजिए लेकिन बाबा साहिब की फोटो तो मत हटाइए। उनकी फोटो लगी रहने दीजिए।
- 24 Feb 2025 2:55 PM IST
बेजीपी दलित विरोधी है- पूर्व सीएम आतिशी
आतिशी ने दावा किया कि- भाजपा ने अपना असली दलित विरोधी और सिख विरोधी चेहरा दिखा दिया है। दिल्ली विधानसभा के मुख्यमंत्री कार्यालय से बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी गईं है।
- 24 Feb 2025 2:45 PM IST
सत्य नडेला ने शेयर की 'कृषि पर एआई पोस्ट', एलन मस्क ने दी प्रतिक्रिया
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने सोमवार को कहा कि कृषि पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रभाव ‘अभूतपूर्व’ है। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने अपने एक्स हैंडल से महाराष्ट्र के बारामती में एक छोटे से खेत की उपज बढ़ाने के लिए एआई के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी।
- 24 Feb 2025 2:36 PM IST
विधानसभा का अध्यक्ष कौन?
भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए।
Created On :   24 Feb 2025 8:00 AM IST