Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 22 April 2025 1:00 PM IST
तमिलनाडु के राज्यपाल ने 25 अप्रैल को VCs मीटिंग बुलाई
तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि और डीएमके सरकार के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बन सकती है, क्योंकि राज्यपाल ने सप्ताहांत में नीलगिरी जिले में राज्य द्वारा वित्तपोषित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक राज्यपाल से कुलपतियों की नियुक्ति के अधिकार छीन लिए जाने के कुछ सप्ताह बाद हो रही है।
- 22 April 2025 12:55 PM IST
दिल्ली में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का वक्फ बचाओ सम्मेलन
नए वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आज दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। 'वक्फ बचाव अभियान' के तहत तालकटोरा स्टेडियम में 'तहफ्फुज-ए-औकाफ कारवां' (वक्फ की हिफाजत) नाम से आयोजन हुआ है। इसमें जमात-ए-इस्लामी हिंद समेत देशभर के मुस्लिम संगठनों के अध्यक्ष और प्रतिनिधि पहुंचे हैं।
- 22 April 2025 12:50 PM IST
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से मिले चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने यहां केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की है। नायडू के मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रियों से मिलने की उम्मीद है। वहीं दोपहर 1:40 बजे वह क्रमशः वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमित शाह से उनकी मुलाकात प्रस्तावित है।
- 22 April 2025 12:45 PM IST
बोलेरो हादसे में 5 महिला और एक बच्ची की मौत
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत बनवार मार्ग पर सिमरी के समीप महादेव घाट के पुल पर अनियंत्रित होकर नदी में गिरी बोलेरो में सवार 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें 5 महिलाएं और बच्ची भी शामिल थीं। जबकि, 6 लोगों के घायल होने की खबर है।
- 22 April 2025 12:40 PM IST
दमोह में नदी में गिरी बोलेरो, 8 की मौत
मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां नोहटा थाना अंतर्गत बनवार मार्ग पर सिमरी के समीप महादेव घाट के पुल पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। नदी में बोलेरो जीप के गिर जाने से 8 लोगों की मौत हो गई।
- 22 April 2025 12:35 PM IST
सोना 1 लाख रुपए के पार पहुंचा
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें सभी रिकॉर्ड तोड़कर आसमान पर जा पहुंची हैं। सप्ताह के दूसरे दिन यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत 1 लाख रुपए के पार जा पहुंची है। आज (22 अप्रैल 2025, मंगलवार) सोने के दाम में बीते दिन की तुलना में कीहब 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखी गई है। भारत में सोने की कीमतों में 3 प्रतिशत जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत 1,00,116 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है।
- 22 April 2025 12:30 PM IST
चांदी की कीमत बढ़ी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतें सभी रिकॉर्ड तोड़कर आसमान पर जा पहुंची हैं। यदि चांदी की कीमत देखी जाए तो बीते सत्र के मुकाबले इसमें 300 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है और इसी के साथ सिल्वर का भाव 1,01,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
- 22 April 2025 12:25 PM IST
निफ्टी 24,193 के पार
देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (22 अप्रैल 2025, मंगलवार) मामूली बढ़त के साथ खुला। फिलहाल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 68.05 अंक यानि कि 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,193.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 22 April 2025 12:20 PM IST
सेंसेक्स में 226 अंकों की तेजी
देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (22 अप्रैल 2025, मंगलवार) मामूली बढ़त के साथ खुला। फिलहाल बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 226.40 अंक यानि कि 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,634.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 22 April 2025 12:15 PM IST
सपाट स्तर पर भारतीय रुपया
भारतीय रुपया मंगलवार को सपाट स्तर देखा गया और डॉलर के मुकाबले 85.13 पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 85.11 पर खुला था और शाम को 24 पैसे बढ़त के साथ 85.14 पर बंद हुआ था।
Created On :   22 April 2025 8:00 AM IST