टेलीविजन: कृष्णा अभिषेक के नए अवतार को देख कंफ्यूज हुए फैंस, 'कहीं ये असली चार्ली चैप्लिन तो नहीं'

कृष्णा अभिषेक के नए अवतार को देख कंफ्यूज हुए फैंस, कहीं ये असली चार्ली चैप्लिन तो नहीं
मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है। वह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह चार्ली चैप्लिन के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका लुक इतना जबरदस्त है कि फैंस भी एक बार सोच में पड़ गए हैं कि क्या यह असली चार्ली चैप्लिन की तस्वीर है? फोटो में उनके दोनों बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है। वह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह चार्ली चैप्लिन के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका लुक इतना जबरदस्त है कि फैंस भी एक बार सोच में पड़ गए हैं कि क्या यह असली चार्ली चैप्लिन की तस्वीर है? फोटो में उनके दोनों बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं।

हाल ही में 16 अप्रैल को चार्ली चैप्लिन की जयंती थी। इस मौके पर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने उन्हें खास तरह से श्रद्धांजलि दी। उन्होंने चार्ली चैप्लिन का लुक अपनाया और फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कृष्णा ने कैप्शन में लिखा, ''कुछ हफ्ते पहले चार्ली चैप्लिन की फिल्म देख रहा था और यह आइडिया आया कि मेरे बच्चे अब 8 साल के होने वाले हैं, इसलिए इस शूट के लिए यह बिल्कुल सही समय था। मैं हमेशा से हमारे लिए खास यादें चाहता था और मैंने वह कैप्चर कर लिया, जो मैं चाहता था। उम्मीद करता हूं कि आपको यह सरप्राइज पसंद आएगा।''

उनके इस फोटोशूट पर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने कमेंट में लिखा, 'मुझे यह बेहद पसंद आया'। वहीं, एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कमेंट किया, 'लवली', अंकिता लोखंडे ने लिखा- सो क्यूट, एक्टर करण वीर मेहरा ने लिखा- 'क्यूटीनेस', एक्टर और 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट रहे अभिषेक कुमार ने लिखा- 'सुपर क्यूट'।

बता दें कि लोगों को हंसाने वाले चार्ली चैप्लिन का जन्म 16 अप्रैल 1889 को हुआ था और निधन 25 दिसंबर 1977 को हुआ था। 88 साल की उम्र में क्रिसमस के दिन उन्होंने आखिरी सांस ली थी।

कृष्णा अभिषेक के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, जैसे- 'ये कैसी मोहब्बत है', 'हम तुम और मदर', 'जहां जाएगा हमें पाएगा'। इसके अलावा, उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी किस्मत आजमाई और टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए। लेकिन, असली स्टारडम उन्हें टीवी की दुनिया से मिला। उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस' और 'द कपिल शर्मा शो' जैसे कई शोज किए। फिलहाल, वह 'लाफ्टर शेफ्स 2' में अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ नजर आ रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 April 2025 2:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story