Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 21 Feb 2025 7:35 PM IST
डेब्यूटेंट अफगानिस्तान को 50 रनों के अंदर लगे दो झटके
साउथ अफ्रीका के दिए टारगेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान को 50 रनों के भीतर दो झटके लग चुके हैं। सबसे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज पवेलियन लौटे। इसके बाद इब्राहिम जादरान भी आउट हो गए।
- 21 Feb 2025 7:22 PM IST
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (डब्ल्यू), राघवी बिस्ट, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेरेहम, किम गर्थ, एकता बिष्ट, जोशीता वीजे, रेणुका सिंह ठाकुर।
- 21 Feb 2025 7:21 PM IST
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजाना, जी कमलिनी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, परुणिका सिसोदिया।
- 21 Feb 2025 7:19 PM IST
टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने चुनी गेंदबाजी
विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के सातवें मैच में आज यानी शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हैं। एमआई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।
- 21 Feb 2025 7:17 PM IST
बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने महाकुंभ में किया स्नान
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
- 21 Feb 2025 6:59 PM IST
'हम 27 को सत्याग्रह करेंगे' - सपा सांसद अवधेश प्रसाद
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "हम 27 को सत्याग्रह करेंगे। हम लोकसभा सत्र में मुद्दों को उठाएंगे। मिल्कीपुर उपचुनाव का परिणाम बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दिए गए वोट के अधिकार पर डकैती है। हम न्यायालय जाएंगे। हमें न्यायलय पर भरोसा है।"
- 21 Feb 2025 6:45 PM IST
दूसरी पारी की हुई शुरुआत
साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले की दूसरी पारी की शुरआत हो चुकी है। साउथ अफ्रीका के दिए 316 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी अफगान टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुजबाज और इब्राहिम जादरान पहले बल्लेबाजी करने उतरे।
- 21 Feb 2025 6:34 PM IST
दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने मणिपुर आधारित एक अंतरराज्यीय ड्रग कंट्रोल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इससे जुड़े तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
- 21 Feb 2025 6:16 PM IST
अफगानिस्तान के सामने 316 रनों का टारगेट
अफगानिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धरित 50 ओवरों में 6 विकेटों के नुकसान पर 315 रन बनाए हैं। अब अफगानिस्तान को मुकाबले में जीत के लिए 316 रनों की जरूरत होगी।
- 21 Feb 2025 6:06 PM IST
साउथ अफ्रीका ने पार किया 300 रनों का आंकड़ा
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले की पहली पारी में प्रोटियाज टीम ने 300 रन बना लिए हैं। उन्होंने ये आंकड़ा 49वें ओवर में पार किया।
Created On :   21 Feb 2025 8:00 AM IST