Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 20 Feb 2025 11:34 AM IST
सीएम शपथग्रहण अपडेट
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी रामलीला मैदान में पहुंच चुके हैं।
- 20 Feb 2025 11:15 AM IST
रामलीला ग्राउंड में पहुंच रहे धर्मगुरु
दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी के भव्य समारोह के लिए प्रमुख धर्मगुरुओं और धार्मिक नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है।
- 20 Feb 2025 11:10 AM IST
रेखा गुप्ता को Z कैटेगरी की सुरक्षा
दिल्ली की नई सीएम के रूप में शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता को Z कैटेगरी की सुरक्षा मिल गई है।
- 20 Feb 2025 11:05 AM IST
शपथग्रहण समारोह के लिए 25 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में आज रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। समारोह के लिए 25 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
- 20 Feb 2025 11:00 AM IST
गुजरात में दोपहर 1 बजे तक होगा बजट पेश
गुजरात में आज दोपहर एक बजे वित्त मंत्री कनुभाई देसाई बजट पेश करेंगे।
- 20 Feb 2025 10:55 AM IST
हनुमान मंदिर पहुंचीं रेखा गुप्ता
सीएम पद की शपथ ग्रहण से पहले हनुमान मंदिर पहुंचीं रेखा गुप्ता
- 20 Feb 2025 10:50 AM IST
सोने की कीमतें आसमान पर पहुंची
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश के कई शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 80,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार बनी हुई है।
- 20 Feb 2025 10:45 AM IST
चांदी का भाव 1 लाख रुपए के पार
चांदी की कीमत में बीते बुधवार के मुकाबले कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसके बाद इसकी कीमत 1,00,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।
Created On :   20 Feb 2025 8:00 AM IST