Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 20 Feb 2025 12:08 PM IST
दिल्ली सीएम शपथग्रहण अपडेट
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं रेखा गुप्ता और दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। दिल्ली की जनता ने PM मोदी के नेतृत्व और नीतियों को जनादेश दिया है। लंबे समय से एक सरकार लोगों को लालच देकर और झूठ बोलकर सत्ता में विराजमान थी। लोगों ने उसे सत्ता से बाहर करने का काम किया है।
- 20 Feb 2025 12:07 PM IST
दिल्ली सीएम शपथग्रहण अपडेट
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रामलीला मैदान शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे।
- 20 Feb 2025 12:05 PM IST
दिल्ली सीएम शपथग्रहण अपडेट
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने रामलीला मैदान में पहुंच कर रेखा गुप्ता से मुलाकात की।
- 20 Feb 2025 11:57 AM IST
सीएम शपथग्रहण अपडेट
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि बहुत खुशी और हर महिला के लिए गर्व की बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। मैं PM मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देती हूं। हर महिला बहुत खुश है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का प्रशासन बहुत अच्छे से चलेगा।
- 20 Feb 2025 11:52 AM IST
सीएम शपथग्रहण अपडेट
नई दिल्ली से बीजेपी विधायक परवेश वर्मा से की रेखा गुप्ता ने मुलाकात।
- 20 Feb 2025 11:40 AM IST
सीएम शपथग्रहण अपडेट
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान पहुंचकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की।
Created On :   20 Feb 2025 8:00 AM IST