Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 20 Feb 2025 10:40 AM IST
रांची के अपर बाजार में लगी भीषण आग
झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े बाजार के महावीर चौक के पास शर्मा टावर में भीषण आग की खबर है। मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
- 20 Feb 2025 10:35 AM IST
दिल्ली में महिलाओं को 8 मार्च से मिलेंगे 2500 रुपए
दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में आज रेखा गुप्ता शपथ लेंगी। इससे पहले उन्होंने ऐलान किया कि 8 मार्च से महिलाओं को 2500 रुपए मासिक वित्तीय सहायता मिलने लगेगी।
- 20 Feb 2025 10:30 AM IST
भारतीय रुपया में बढ़त
भारतीय रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 9 पैसे बढ़कर 86.85 प्रति डॉलर पर खुला।
- 20 Feb 2025 10:25 AM IST
सेंसेक्स में 319 अंकों की गिरावट, निफ्टी 22560 से नीचे खुला
देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (20 फरवरी 2025, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरानसेंसेक्स 319.89 अंक यानि कि 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,619.29 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी भी 80.35 अंक यानि कि 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,852.55 के स्तर पर खुला।
- 20 Feb 2025 10:22 AM IST
कच्चे तेल की कीमत में बढ़त
कच्चे तेल की कीमतें आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 76.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 72.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
- 20 Feb 2025 10:08 AM IST
'आप' पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर नई सीएम रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया
दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।
- 20 Feb 2025 9:54 AM IST
इजरायल PM का बड़ा बयान
इजरायल के PM नेतन्याहू बोले- कल का दिन बहुत मुश्किल भरा और चौंकाने वाला होगा
- 20 Feb 2025 9:48 AM IST
अनुराग रस्तोगी हरियाणा के नए मुख्य सचिव
हरियाणा के नए मुख्य सचिव बने 1990 बैच के IAS अधिकारी अनुराग रस्तोगी
- 20 Feb 2025 9:34 AM IST
दिल्ली कैबिनेट मंत्री
प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिरसा समेत दिल्ली में हो सकते हैं 6 कैबिनेट मंत्री
- 20 Feb 2025 9:22 AM IST
रेखा गुप्ता दिल्ली में लेगी शपथ
पीएम मोदी एक महिला को दे रहे बहुत बड़ा मौका-एकनाथ शिंदे
Created On :   20 Feb 2025 8:00 AM IST