Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 18 Feb 2025 11:38 AM IST
'छावा' में मुगल अत्याचार देखकर भाड़का युवा, थिएटर में मचाया बवाल
विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना स्टारर ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। गुजरात के भरूच से ताजा खबर सामने आई है, छावा में क्लाइमेक्स के दौरान मुगल अत्याचार को देखकर एक दर्शक ने मल्टीप्लेक्स सिनेमा की स्क्रीन फाड़ दी।
- 18 Feb 2025 11:19 AM IST
KLF 2025 में साहित्यिक दिग्गजों को सम्मानित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं उन सम्मानित लेखकों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनकी बुद्धिमत्ता और साहित्यिक प्रतिभा ने इन उत्कृष्ट कृतियों को जीवन दिया है, भारत की सदियों पुरानी साहित्यिक परंपरा को कायम रखा है।
- 18 Feb 2025 11:12 AM IST
स्वामी रामकृष्ण परमहंस की 189वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया उनको नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति स्वामी रामकृष्ण परमहंस की 189वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस संबंध में एक वीडियो पोस्ट भी शेयर किया।
- 18 Feb 2025 11:03 AM IST
देश के मौसम में वापस से नजर आया बदलाव, जानें कैसा रहने वाला है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जरूरी मौसमी गतिविधियों के भी आसार नजर आ रहे हैं, जो कि खास तौर पर बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सर्कुलेशन की वजह से हो रहा है। ये अलर्ट भारत के अलग-अलग जगहों पर बदलता हुआ मौसम देखने को मिलेगा।
- 18 Feb 2025 10:54 AM IST
उदित राज के गला घोंटने वाले बयान पर मायावति रिएक्शन, कांग्रेस को दलित विरोधी बताया
मायावती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने चुनावी स्वार्थ के लिए जय बापू, जय भीम, जय मण्डल, जय संविधान’ के नाम पर चाहे जितने भी कार्यक्रम क्यों न कर ले, बाबा साहेब के अनुयाई उनके किसी भी बहकावे में आने वाले नहीं हैं।
- 18 Feb 2025 10:20 AM IST
मानवतावादियों का बयान, कहा- 'गाजा में मानवीय जरूरतें अधिक हैं'
मानवतावादियों का कहना है कि गाजा में मानवीय जरूरतें बहुत ज्यादा हैं। यह भी कहा कि वेस्ट बैंक में जारी इजरायली अभियान से अभी भी हताहतों की संख्या बढ़ रही है।
- 18 Feb 2025 10:12 AM IST
जर्मन चांसलर स्कोल्ज का बयान आया सामने, यूरोप को यूक्रने का लगातार मिलते रहना चाहिए
जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने कहा कि यूरोप को यूक्रेन का समर्थन जारी रखना चाहिए साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन पर कोई तानाशाही शांति नहीं थोपी जा सकती। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को यह भरोसा होना चाहिए कि यूरोप उसके साथ खड़ा है और उसकी मदद करता रहेगा।
- 18 Feb 2025 10:07 AM IST
कतर के अमीर शेख भारत के दौरे पर, पीएम मोदी से होगी मुलाकात
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आए हैं। यह उनकी मार्च 2015 के बाद भारत की दूसरी यात्रा है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आए हैं। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल हैं।
- 18 Feb 2025 9:57 AM IST
लीबिया में सूडान के शरणार्थियों के लिए 106.6 मिलियन अमेरिकन डॉलर की जरूरत
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने कहा है कि लीबिया में सूडान से आए शरणार्थियों की मदद के लिए 106.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की तत्काल जरूरत है। यह फंड 3,75,000 सूडानी शरणार्थियों, 70,000 स्थानीय लोगों और 1,000 अन्य देशों के नागरिकों की सहायता के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
- 18 Feb 2025 9:50 AM IST
यह SC की है अवमानना- बोले प्रमोद तिवारी
ज्ञानेश कुमार को नए मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में इस प्रकरण की चयन समिति के गठन को लेकर चुनौती दी गई है। मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए स्वीकार भी कर लिया गया है। ऐसे में क्या जल्दबाजी दी थी कि इस दौरान नियुक्ति कर दी गई? लोकतंत्र में चुनाव न केवल निष्पक्ष होना चाहिए बल्कि निष्पक्ष होता हुआ दिखना भी चाहिए। यह सुप्रीम कोर्ट की और संविधान की मूल भावना की अवमानना है।
Created On :   18 Feb 2025 8:00 AM IST