Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 18 Feb 2025 9:34 AM IST
कनाडा के टोरंटो में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 80 यात्री सुरक्षित
कनाडा के टोरंटो में एक बड़ा हादसा तब टल गया जब मिनियापोलिस से आ रहा डेल्टा फ्लाइट का एक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 80 यात्री चमत्कारिक रूप से बच गए।
- 18 Feb 2025 9:11 AM IST
यूपी विधानसभा की तैयारी जोरों पर
ADCP मनीषा सिंह ने कहा कि विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है जिसके मद्देनजर हम लोगों द्वारा सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। विधानसभा के चारों ओर के क्षेत्र को 6 भागों में विभाजित किया गया है। विधानसभा के आस-पास CCTV कैमरे लगे हुए हैं जिनके द्वारा हम निगरानी कर रहे हैं।
- 18 Feb 2025 9:05 AM IST
यूपी विधानसभा के बाहर कड़ी सुरक्षा
उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा। जिसके मद्देनजर विधानसभा के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
- 18 Feb 2025 9:00 AM IST
ट्रंप के गाजा प्लान, यूक्रेन पर बातचीत के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री रियाद पहुंचे
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो सऊदी अधिकारियों से बातचीत के लिए रियाद पहुंचे। इस बैठक का मुख्य विषय गाजा को लेकर अमेरिका का एक विवादित प्रस्ताव था। यह रुबियो की बतौर अमेरिका के शीर्ष राजनयिक पहली मध्य पूर्व यात्रा है।
- 18 Feb 2025 8:47 AM IST
गाजा में जरूरतें बहुत अधिक संयुक्त राष्ट्र
मानवतावादियों का कहना है कि गाजा में मानवीय जरूरतें बहुत ज्यादा हैं। यह भी कहा कि वेस्ट बैंक में जारी इजरायली अभियान से अभी भी हताहतों की संख्या बढ़ रही है। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) के अनुसार, "संयुक्त राष्ट्र और उसके मानवीय साझेदार गाजा पट्टी में जीवन रक्षक सहायता पहुंचाना जारी रखे हुए हैं, लेकिन जरूरतें बहुत अधिक हैं, जिसके लिए तत्काल और निरंतर सहायता की आवश्यकता है।"
- 18 Feb 2025 8:36 AM IST
हरियाणा का मौसम
हरियाणा में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 18 Feb 2025 8:30 AM IST
जम्मू-कश्मीर का मौसम
जम्मू-कश्मीर आज का अधिकतम तापमान 9 डिग्री और न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 18 Feb 2025 8:19 AM IST
महाकुंभ 2025
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में श्रद्धालुओं पहुंच रहे है।
- 18 Feb 2025 8:13 AM IST
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 18 Feb 2025 8:04 AM IST
आज विधानसभा में पेश किया जाएगा बजट, सियासत तेज
उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज बजट सत्र पेश होने वाला है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र से पहले सोमवार रात को भाजपा विधायक दल की बैठक की। इस बीच राज्य सियासत तेज है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा- इस सरकार का लगातार बजट आ रहा है जो बुनियादी चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत है आज यूपी में लोग सबसे ज्यादा स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। अगर कोई बीमार हो जा रहा है तो सही समय पर सही दवाई और इलाज का इंतजाम सरकार नहीं करा पा रही है। कैंसर जैसी बीमारी के लिए लोगों को न जाने कहां-कहां जाना पड़ता है।
Created On :   18 Feb 2025 8:00 AM IST