Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 18 Feb 2025 12:50 PM IST
कतर के अमीर से पीएम मोदी ने की मुलाकात
हैदराबाद हाउस में कतर के अमीर शेख तमीम से पीएम मोदी ने मुलाकात की।
- 18 Feb 2025 12:36 PM IST
सोने की कीमत में फिर लगी आग
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर आग लगी है। इसके रेट करीब 400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक बढ़े हैं। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 86,700 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 79,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार बनी हुई है।
- 18 Feb 2025 12:29 PM IST
चांदी की कीमत स्थिर
चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिसके बाद इसकी कीमत 1,00,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।
- 18 Feb 2025 12:25 PM IST
सेंसेक्स में 261 अंकों की गिरावट, निफ्टी 22860 से नीचे
भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (18 फरवरी 2025, मंगलवार) सपाट स्तर पर खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 261.59 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,735.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 100.10 अंक यानि कि 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,859.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 18 Feb 2025 12:21 PM IST
भारतीय रुपया में आई गिरावट
भारतीय रुपया मंगलवार को 86.92 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते दिन सोमवार की सुबह रुपया 86.69 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 86.87 पर बंद हुआ था।
- 18 Feb 2025 12:15 PM IST
कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट
आज भुवनेश्वर में पेट्रोल 28 पैसे बढ़कर 101.39 रुपए और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 92.96 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पटना में पेट्रोल 30 पैसे बढ़कर 105.53 रुपए और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 92.37 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, नोएडा में पेट्रोल 34 पैसे कम होकर 94.71 रुपए और डीजल 38 पैसे सस्ता होकर 87.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 18 Feb 2025 12:10 PM IST
कच्चे तेल की कीमतों में फिर आई तेजी
कच्चे तेलकी कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। आज (18 फरवरी 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 75.10 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 71.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
- 18 Feb 2025 12:04 PM IST
सीपीसीबी ने एनजीटी को दी रिपोर्ट, महाकुंभ के पानी को बताया ना नहाने लायक
CPCB ने NGT को एक रिपोर्ट सौंपी है जिसमें दावा किया गया है कि महाकुंभ में संगम का पानी नहाने लायक नहीं है। CPCB ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि महाकुंभ के पानी में फेकल कोलीफॉर्म की सीमा अधिक है।
- 18 Feb 2025 11:52 AM IST
रणवीर इलाहाबादिया की सुनवाई हुई शुरू, जज ने कही ये बात
जज ने सुनवाई करते हुए कहा है कि, क्या आप फेमस हो गए हैं, तो आपको कुछ भी बोलने का लाइसेंस मिल गया है, माता-पिता के बारे में अश्लील बातें कीं। यह दिखाता है कि उसके दिमाग मे कितनी गंदगी भरी है।
- 18 Feb 2025 11:47 AM IST
महाकुंभ में श्रद्धालुओं ने महाकुंभ स्नान करके अपना अनुभव किया साझा
आस्था की नगरी प्रयागराज में महाकुंभ अब समाप्ति की ओर है। माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान पर्व होने जा रहा है। इस दौरान, श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था की भावना अभी भी वैसी ही बरकरार है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं।
Created On :   18 Feb 2025 8:00 AM IST