Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 17 Feb 2025 1:25 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 17-फरवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 16 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.04 प्रतिशत कम थी। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 17 Feb 2025 1:22 PM IST
सीएम के शपथग्रहण की तारीख तय
20 फरवरी को शाम साढ़े चार बजे होगा दिल्ली के सीएम का शपथग्रहण समारोह
- 17 Feb 2025 1:10 PM IST
सीबीएसई बोर्ड, फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा को अच्छा करने का मिला मौका
सोमवार को देश भर में सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के लिए फिजिकल एजुकेशन (शारीरिक शिक्षा) की परीक्षा आयोजित करवाई गई है। सीबीएसई के इस एग्जाम में छात्रों को सभी प्रश्नों को अटेम्प्ट करना अनिवार्य है। सीबीएसई 12वीं फिजिकल एजुकेशन पेपर को 2 हिस्सों में बांटा जाता है।
- 17 Feb 2025 1:06 PM IST
यूबीटी नेताओं के पार्टी छोड़ने पर शाइना एनसी का बयान आया सामने
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने सोमवार को दावा किया है कि शिवसेना यूबीटी के पास अब कुछ नहीं बचा है उनके अधिकांश नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं।
- 17 Feb 2025 1:00 PM IST
महाकुंभ में 53 करोड़ श्रद्धालुओं की स्नान किया
उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, महाकुंभ में अब तक 53 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
- 17 Feb 2025 12:55 PM IST
अयोध्या में भीड़ है लेकिन उसका अलग आनंद है: योगी
उप्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि, महाकुंभ में थोड़ा पैदल चलना पड़ सकता है मगर चलना चाहिए यही जीवन है। उन्होंने कहा कि, अयोध्या में भीड़ तो है लेकिन उसका अलग आनंद है।
- 17 Feb 2025 12:50 PM IST
आतिशी बोली, 48 विधायकों का काम सिर्फ लूट-खसोट करना
आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली की कार्यवाहक सीएम आतिशी ने बीजेपी को लेकर कहा है कि, 48 विधायकों का एक ही काम है लूट-खसोट करना।
- 17 Feb 2025 12:45 PM IST
कांग्रेस नेता सैम बोले चीन हमारा दुश्मन नहीं
सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में आईएएनएस से कहा मैं चीन से खतरे को नहीं समझता।
- 17 Feb 2025 12:40 PM IST
बलात्कार और हत्या के दोषी को आजीवन कारावास
गोवा कोर्ट ने आयरिश महिला से बलात्कार और हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
- 17 Feb 2025 12:35 PM IST
आतिशी बोलीं, दिल्ली के सीएम का फैसला नहीं
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि, 10 दिन बीते चुके हैं लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कोई फैसला नहीं हुआ है।
Created On :   17 Feb 2025 8:00 AM IST