Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 17 Feb 2025 12:30 PM IST
सोना हुआ सस्ता
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना आज सस्ता हुआ है। सप्ताह के पहले दिन गोल्ड 600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 86,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 79,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है।
- 17 Feb 2025 12:25 PM IST
चांदी के भाव गिरे
चांदी की कीमत में शुक्रवार के मुकाबले इसमें 100 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद इसकी कीमत 1,00,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 17 Feb 2025 12:20 PM IST
सेंसेक्स में 362 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी फिसला
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सुबह भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 362.30 अंक यानि कि 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,576.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 116.30 अंक यानि कि 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,812.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 17 Feb 2025 12:15 PM IST
भारतीय रुपया में बढ़त
भारतीय रुपया सोमवार को 14 पैसे बढ़कर 86.69 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया मामूली बढ़त के साथ 86.84 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 86.83 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 17 Feb 2025 12:10 PM IST
कई शहरों में बदले ईंधन के रेट
आज पटना में पेट्रोल 11 पैसे कम होकर 105.23 रुपए और डीजल 10 पैसे घटकर 92.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 15 पैसे कम होकर 107.33 रुपए और डीजल 27 पैसे घटकर 96.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार लखनऊ में भी पेट्रोल 04 पैसे और डीजल 04 पैसे कम होकर 94.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 17 Feb 2025 12:06 PM IST
कच्चे तेल की कीमत में गिरावट
कच्चे तेल की कीमतों में आज (17 फरवरी 2025) सुबह गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 74.59 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 70.52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
- 17 Feb 2025 12:00 PM IST
'परीक्षा पे चर्चा' में मैरी कॉम, सुहास यतिराज और अवनि लेखरा ने शेयर किया छात्रों से सफलता का मंत्र
परीक्षा पे चर्चा के 8वें एपिसोड में मैरी कॉम, सुहास यतिराज और अवनि लेखरा जैसी दिग्गज खेल हस्तियों ने छात्रों के साथ संवाद किया और उनसे अहम टिप्स भी साझा किए। परीक्षा में छात्रों की बेस्ट परफॉरमेंस को समर्पित इस मंच की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। इस मंच पर छात्रों को परीक्षा में होने वाले तनाव, डर और शंकाओं से उभरने के लिए प्रोग्राम किया जाता है, जिसमें विविध क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां भी शिरकत करती हैं।
- 17 Feb 2025 11:55 AM IST
CM योगी का बयान
2016-17 में हर साल अयोध्या आते थे 2 लाख श्रद्धालु, अब आते हैं 15 करोड़ से ज्यादा: CM योगी
- 17 Feb 2025 11:46 AM IST
एक ही फ्रेम में कैद हुए ऋतिक, टाइगर और वाणी, सिद्धार्थ आनंद ने दिखाई ‘वॉर’ रीयूनियन की झलक
साल 2019 में रिलीज हुई एक्शन फिल्म ‘वॉर’ के कलाकार एक बार फिर से साथ नजर आए। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर वॉर रीयूनियन की तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को झलक दिखाई, जिसमें ऋतिक रोशन के साथ अन्य कलाकार एक ही फ्रेम में नजर आए।
- 17 Feb 2025 11:40 AM IST
महाकुंभ 2025
आज सुबह 11 बजे तक 58 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी
Created On :   17 Feb 2025 8:00 AM IST