Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 17 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव
17 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 17 Feb 2025 2:34 PM IST

    3-भाषा नीति को लेकर CPI नेता डी. राजा क्या बोले?

    CPI नेता डी. राजा ने तमिलनाडु में NEP(राष्ट्रीय शिक्षा नीति) के तहत 3-भाषा नीति को लेकर छिड़े विवाद पर कहा, "NEP के नाम पर केंद्र सरकार एक विशेष भाषा को थोपने की कोशिश कर रही है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। हमारे देश में कई भाषाएं हैं और सभी भाषाएं राष्ट्रीय भाषाएं हैं। जब भी उनके राजनीतिक लाभ की बात आती है, तो वे तमिल और तमिल संस्कृति की प्रशंसा करते हैं, लेकिन वास्तव में, वे केवल एक विशेष भाषा का पक्ष लेते हैं।

  • 17 Feb 2025 2:26 PM IST

    बीजेपी के पास सीएम फेस नहीं- पूर्व सीएम आतिशी

    पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे आए दस दिन बीत गए हैं। दिल्ली वालों ने उम्मीद की थी कि 10 फरवरी को शपथ ग्रहण होगा और फिर उनका काम शुरू होगा, लेकिन जनता इंतजार करती रह गई। इससे यह साबित हो गया है कि बीजेपी के पास दिल्ली की सरकार चलाने के लिए सीएम का एक भी चेहरा नहीं है।

  • 17 Feb 2025 2:16 PM IST

    दिल्ली के सीएम कब लेगें शपथ? फाइनल हुई तारीख

    दिल्ली में जहां एक और मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार है तो वहीं दूसरी ओर शपथग्रहण की जगह और समय फिक्स हो गया है। शपथग्रहण समारोह गुरुवार (20 फरवरी) को शाम 4:30 बजे होगा। सीएम और उनकी कैबिनेट का शपथग्रहण कार्यक्रम रामलीला मैदान में होगा। जिसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम में जहां एनडीए के दिग्गज नेता हिस्सा लेंगे। 

  • 17 Feb 2025 2:06 PM IST

    दिल्ली में भूकंप पर जितेंद्र सिंह का बयान

    पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सुबह-सुबह करीब 5.36 बजे दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप केंद्र करीब 5 किलोमीटर की गहराई पर था। किसी तरह के नुकसान की संभावना कम है। हमारे अधिकारी और IMD के हमारे विशेषज्ञ लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।  मेरा अनुरोध है कि घबराएं नहीं, शांत रहें और हमेशा सुरक्षा सावधानियों को ध्यान में रखें जिनका पालन करना जरूरी है।  फिलहाल चिंता करने या घबराने की कोई बात नहीं है।

  • 17 Feb 2025 1:56 PM IST

    तिरुपति बालाजी मंदिर को लेकर क्या बोले सीएम फडणवीस?

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह तिरुपति बालाजी मंदिर देश के सबसे अच्छे प्रबंधित मंदिरों में से एक है। मैंने भगवान बालाजी के दर्शन किए। 

  • 17 Feb 2025 1:48 PM IST

    यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद

    NCW ने रणवीर इलाहाबादिया और अन्य की पर्सनल सुनवाई के लिए किया नई तारीखों का ऐलान

  • 17 Feb 2025 1:42 PM IST

    यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद

    वीडियो कॉल पर दर्ज नहीं होंगे समय रैना के बयान, महाराष्ट्र साइबर सेल का इनकार

  • 17 Feb 2025 1:36 PM IST

    साउथ कोरियाई एक्ट्रेस Kim-Sae Ron ने दुनिया को कहा अलविदा

    सुशांत सिंह राजपूत की तरह घर पर मृत मिलीं साउथ कोरियाई एक्ट्रेस Kim-Sae Ron, सदमे में फैंस

  • 17 Feb 2025 1:29 PM IST

    प्रयागराज महाकुंभ

    संगम में आज 12 बजे तक 75.92 लाख लोगों ने लगाई डुबकी

  • 17 Feb 2025 1:26 PM IST

    एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 17-फरवरी-2025 को डीजल की कीमत

    मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 16 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में -0.04 प्रतिशत कम थी। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।

Created On :   17 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story