Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 17 April 2025 2:15 PM IST
Jabalpur News: मदन-महल की सफाई मशीन से होगी, खर्च डेढ़ करोड़
मदन महल स्टेशन के री-डेवलपमेंट के बाद यहां की सफाई सिस्टम को सुधारने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यहां मशीन से सफाई कराने का निर्णय लेते हुए दिल्ली की कंपनी को ठेका दिया गया है। सफाई कार्य के लिए डेढ़ करोड़ रूपए खर्च किये जाएंगे।
- 17 April 2025 2:05 PM IST
Chhindwara News: दोपहर में आए मोहगांव के किसान रात तक दफ्तर में धरना देकर बैठे रहे
अपनी मांगों को लेकर 15 दिन पहले आकर चेतावनी देकर लौटे सौंसर के मोहगांव जलाशय से प्रभावित किसान ठीक 16 वें दिन आ धमके। दोपहर करीब 1.30 बजे जल संसाधन विभाग छिंदवाड़ा के दफ्तर पहुंचे किसान रात तक डटे रहे।
- 17 April 2025 1:55 PM IST
Chhindwara News: बिछुआ सिंगारदीप और कन्या परिसर में भोजन सप्लाई पर सवाल, बीईओ ने मांगा जवाब, प्राचार्य को थमाया नोटिस
आदिवासी विकासखंड बिछुआ में भोजन सप्लाई का लेकर बवाल मचा हुआ है। यहां के एकलव्य आवासीय विद्यालय सिंगारदीप और कन्या शिक्षा परिसर में पढऩे वाले बच्चों को मेनू के मुताबिक भोजन सप्लाई नहीं किया जा रहा है।
- 17 April 2025 1:45 PM IST
Satna News: जंगल में फांसी पर लटके मिले ढाई माह से लापता 2 भाइयों के कंकाल
कोलगवां थाना अंतर्गत नईबस्ती से तकरीबन ढाई माह पहले लापता हुए 2 सगे भाइयों के कंकाल बुधवार को चित्रकूट थाना अंतर्गत गुप्तगोदावरी के जंगल में पेड़ पर लटकते पाए गए। मृतकों की मां गोलहरी यादव ने कपड़ों के आधार पर दोनों की पहचान वीरेंद्र यादव (22) और जीतेंद्र यादव (18) के रुप में की है।
- 17 April 2025 1:35 PM IST
Chhindwara News: फर्जी सिम से बांट रहे आईडी, पुलिस सटोरियों तक नहीं पहुंच पा रही
आईपीएल क्रिकेट सट्टा ऑनलाइन होने से सट्टोरियों के हौसले बुलंद है। शहर में सक्रिय आईपीएल सट्टा कारोबारियों पर चाहकर भी पुलिस सख्ती नहीं कर पा रही है। अभी तक छोटे सटोरियों ही पुलिस के हत्थे चढ़ पाए है।
- 17 April 2025 1:25 PM IST
Chhindwara News: तीन मौतें..अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों ने गंवाई जान
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए हादसों में तीन घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अमरवाड़ा बाइपास पर मंगलवार को एक ट्रक ने दुपहिया सवार को टक्कर मार दिया था।
- 17 April 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 17-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.79 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 16 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 92.70 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.09 प्रतिशत बढ़ी हैं।
- 17 April 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 17-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.44 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 16 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.35 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.09 प्रतिशत बढ़ी हैं।
- 17 April 2025 1:04 PM IST
संजय सिंह का बीजेपी पर आरोप
संजय सिंह ने कहा कि BJP का गंदा खेल फिर शुरू गुजरात के सहप्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI का पहुंची है। मोदी सरकार ने AAP को खत्म करने का हर हथकंडा अपना कर देख लिया लेकिन फिर भी उनको चैन नही। गुजरात में BJP की हालत पतली है जैसे ही दुर्गेश पाठक को गुजरात का सहप्रभारी बनाया गया उनको धमकाने के लिए CBI भेज दी।
- 17 April 2025 12:57 PM IST
AAP नेता और पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के घर CBI की रेड
दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेता और पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के घर केंद्रीय एजेंसी सीबआई ने छापा मारा है। यह रेड गुरुवार (17 अप्रैल) सुबह मारी गई। CBI ने यह एक्शन फॉरेन कॉनट्रीब्यूशन रेगुलेटरी एक्ट के एक मामेल में लिया गया है। इसको लेकर AAP नेताओं ने आरोप लगाया है कि दुर्गेश पाठ को गुजरात चुनाव क जिम्मेदारी मिलने के ठीक बाद यह कार्रवाई की गई है।
Created On :   17 April 2025 8:00 AM IST