Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 17 April 2025 4:51 PM IST
धरती से जैसे डायनासोर विलुप्त हुए, वैसे ही दिल्ली से कूड़े के पहाड़ होंगे मनजिंदर सिरसा
दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति, उद्योग, वन एवं पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया। पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद बताया कि दिल्ली सरकार ने अगले दो साल में कूड़े का ढेर खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही उन्होंने 'आप' नेता दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई और ईडी रेड को लेकर भी विचार व्यक्त किए।
- 17 April 2025 3:50 PM IST
भारतीय टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त किया गया
भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर के कॉन्ट्रैक्ट को बीसीसीआई ने समाप्त कर दिया है। उनकी नियुक्ति में अभी एक साल भी नहीं हुआ है। नायर को पिछले साल जुलाई में गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया था। टेस्ट क्रिकेट में घर पर न्यूज़ीलैंड से 3-0 और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 की हार के बाद बीसीसीआई ने रिव्यू मीटिंग की थी, उसके बाद नायर की विदाई हुई है।
- 17 April 2025 3:38 PM IST
सौ देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा भारत - राजनाथ सिंह
देश में बनाए गए रक्षा उपकरण करीब 100 देशों को निर्यात किए जा रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी रक्षा उपकरणों के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए गुरुवार को यह बात कही।
- 17 April 2025 3:24 PM IST
वक्फ कानून से होगा मुसलमानों का विकास - दानिश आजाद अंसारी
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट में होनी वाली सुनवाई, पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा और नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा दायर चार्जशीट को लेकर टिप्पणी की।
- 17 April 2025 3:17 PM IST
अर्जुन कपूर को पसंद है यूरोपीय और कोरियन सिनेमा
बॉलीवुड में ‘तेवर’, ‘सिंघम अगेन’ जैसी फिल्में करने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर ने बताया कि उन्हें यूरोपीय और कोरियन फिल्में पसंद हैं और उनके पास 1000 से भी ज्यादा डीवीडी का संकलन है।
- 17 April 2025 3:01 PM IST
लूट का जवाब देना होगा, गांधी परिवार कानून से ऊपर नहीं - तरुण चुघ
नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट दायर होने के बाद सियासी तपिश बढ़ गई है। चार्जशीट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर जुबानी हमला बोला। जिसका करारा जवाब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने दिया।
- 17 April 2025 2:54 PM IST
Jabalpur News: 10 करोड़ से संवारा पर चलने के लिए जगह नहीं
छोटी लाइन फाटक चौराहे का कुल आकार तकरीबन डेढ़ एकड़ है। इसको भू-अर्जन की लंबी प्रोसेस के बाद इतना आकार दिया गया। एक दशक पहले जब बना तो इसमें कुछ दिनों तक ट्रैफिक आसान था, लेकिन जैसे-जैसे इसमें किनारे के हिस्सों में कब्जे होते गए, वैसे ही तकलीफों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया।
- 17 April 2025 2:45 PM IST
Jabalpur News: अब वाॅटर प्लस सर्वे की परीक्षा, नहीं हो रहा सीवर के पानी का भी रीयूज
शहर में जल्द ही वाॅटर प्लस सर्वे होने वाला है। वाॅटर प्लस सर्वे में देखा जाएगा कि सीवर के पानी का कितना रीयूज किया जा रहा है, हकीकत में जबलपुर में सीवर के पानी का रीयूज नहीं किया जा रहा है। वहीं सर्वे में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी देखे जाएंगे।
- 17 April 2025 2:35 PM IST
Jabalpur News: कैशलेस किया रिजेक्ट, अब जमा दस्तावेज बार बार मांग रही एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी
सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमा कंपनी द्वारा आम लोगों को राहत देने के बजाय भटकाया जा रहा है। परेशान होकर बीमितों को अपने खर्च पर इलाज कराना पड़ रहा है। बीमितों को कोर्ट में भी केस लगाना पड़ रहा है।
- 17 April 2025 2:25 PM IST
Jabalpur News: नियम में जरूरी है बिजली के तारों की गार्डिंग, अनदेखी से हादसों का जोखिम
11 एवं 33 केवी की बिजली सप्लाई के लिए एक पोल से दूसरे पोल तक खींचे गए तीन फेज तारों के नीचे झूलानुमा दो तार खींचे जाते हैं, जिन्हें गार्डिंग कहा जाता है।
Created On :   17 April 2025 8:00 AM IST