Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 17 April 2025 7:58 PM IST
हैदराबाद ने 4 ओवर में बनाए 29 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने चार ओवर के बाद हैदराबाद ने बिना कोई विकेट गंवाए केवल 29 रन ही बनाए हैं।
- 17 April 2025 7:22 PM IST
इंटरनेट पर लोकप्रिय है 'सही पकड़े हैं', शुभांगी अत्रे ने कहा- यह मेरे लिए बहुत खास
लोकप्रिय कॉमेडी टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। इस दौरान उन्होंने शो में अपने किरदार के डायलॉग 'सही पकड़े हैं' के बारे में बात की। अत्रे ने बताया कि यह उनके लिए बेहद खास है।
- 17 April 2025 7:12 PM IST
SRH vs MI : मुंबई ने जीता टॉस, बॉलिंग करने का लिया फैसला
आईपीएल 2025 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। दोनों के बीच यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े पर खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया है। मैच शाम 7.30 पर शुरु होगा।
- 17 April 2025 7:06 PM IST
मुर्शिदाबाद में दंगा नहीं, बल्कि हिंदुओं का नरसंहार हुआ अग्निमित्रा पॉल
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) का एक प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का शुक्रवार को दौरा करेगा। उनके इस दौरे के बारे में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने बयान दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगी।
- 17 April 2025 6:45 PM IST
भारत में रहने वाले 140 करोड़ लोग हिंदू हैं मनमोहन सामल
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भारत और हिंदुओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'हम हर मामले में हिंदुओं से अलग हैं और हमारा धर्म अलग है'। हमारा रिवाज, हमारा धर्म, हमारी सोच सब इनसे अलग है। भारत और हम दो राष्ट्र हैं, एक नहीं। पाक सेना प्रमुख के इस बयान पर भारत की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। ओडिशा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि भारत में रहने वाले 140 करोड़ लोग हिंदू हैं।
- 17 April 2025 6:37 PM IST
'यह जल्दबाजी में लाया गया कानून', वक्फ कानून को लेकर बोले कांग्रेस नेता अजय राय
वक्फ संशोधन अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "यह जल्दबाजी में लाया गया कानून है और इसमें विपक्ष के लोगों ने जो आपत्ति की थीं, उनकी बात नहीं मानी गई। उन्होंने केवल सत्तापक्ष की बात सुनी। मुझे उम्मीद है कि निश्चित तौर से सर्वोच्च न्यायालय में यह कानून नहीं टिकेगा और यह खारिज होगा।"
- 17 April 2025 6:31 PM IST
बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध असल डबल इंजन - तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की बैठक पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "आज हमारी पहली बैठक हुई है। बिहार के लोगों की क्या चिंता है उस पर हमने बात की है। बिहार के लोगों में 20 साल की सरकार के लिए गुस्सा है। बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध असल डबल इंजन है। एक इंजन अपराध में है और एक इंजन भ्रष्टाचार में है। ये लोग 20 साल से सरकार में हैं एक सकारात्मक काम बताएं जिसमें बिहार सबसे आगे हो?... हम सबने जनता के सभी मुद्दों पर बात की है। इस बार हम(महागठबंधन) बिहार की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम मजबूती के साथ जनका के बीच जाएंगे और उनके लिए लड़ेंगे।"
- 17 April 2025 6:14 PM IST
बंगाल में हिंसा की घटनाओं को देखकर हो रही चिंता - राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष
मुर्शिदाबाद में हिंसा को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया राहतकर ने कहा, "पश्चिम बंगाल में जो हिंसा की घटनाएं घट रही हैं, उसको देखकर बहुत चिंता हो रही है। महिलाएं बहुत डर गई हैं, उनके मन में असुरक्षा की भावना है। हमने इन सभी घटनाओं का संज्ञान लिया है और राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक जांच कमेटी का गठन किया है। मैं पश्चिम बंगाल जाउंगी और पीड़ित महिलाओं से मुलाकात करूंगी। मैं मुर्शिदाबाद और मालदा भी जाउंगी। हमारा प्रयास रहेगा कि उन सभी महिलाओं के साथ न्याय हो।"
- 17 April 2025 5:58 PM IST
वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सपा सांसद का बड़ा बयान
वक्फ संशोधन अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर समाजवादी पार्टी सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय ने जो आदेश दिया है हम उससे फिलहाल संतुष्ट हैं। आगे जो सुनवाई होगी, उसमें हमारा प्रयास होगा कि हम जो चाहते हैं, उसमें हमें पूरी तरह से राहत मिले।"
- 17 April 2025 5:14 PM IST
डिप्टी ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना, लगाया दलितों के अपमान का आरोप
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "प्रदेश की जनता सपा की बातें अच्छी तरह जानती है। जब वे प्रदेश में सत्ता में थे, तब सपा के लोगों ने दलितों पर अत्याचार किए हैं। कई बार इन लोगों ने दलित महापुरुषों की, बाबा साहेब की मूर्तियों की क्षति की है। सपा कभी दलितों का सम्मान नहीं कर सकती। जब संसद में प्रमोशन इन रिजर्वेशन बिल आया था, सपा ने उस बिल को फाड़ने का काम किया था और उस समय सपा की सरकार थी... प्रदेश की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। जब सूबे में सपा की सरकार आई गुंडे, बदमाश, माफिया, बढ़ गए। हमारी सरकार में गुंडे प्रदेश से बाहर हैं या तो जेल में हैं।"
Created On :   17 April 2025 8:00 AM IST