Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 15 मार्च 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 15 March 2025 2:21 PM IST
पंजाब की मंत्री धालीवाल ने ग्रेनेड हमले पर दिया बयान
मंत्री धालीवाल बोले- अमृतसर मंदिर पर ग्रेनेड से हमला हुआ है।
- 15 March 2025 2:03 PM IST
हरियाणा में बीजेपी नेता की हत्या पर कांग्रेस का बयान
हरियाणा में बीजेपी नेता की हत्या पर कांग्रेस का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, राज्य में कानून व्यवस्था नहीं बची है।
- 15 March 2025 1:50 PM IST
हिमाचल के पूर्व कांग्रेस एमएलए ने चार लोगों पर चलाई थीं गोलियां
कांग्रेस के पूर्व MLA पर चार लोगों ने चलाई थी गोलियां, हमलावरों की तलाश में छापेमार जारी है।
- 15 March 2025 12:50 PM IST
रोहिणी में हुआ होली मिलन समारोह, विधायक विजेंद्र गुप्ता ने दी शुभकामनाएं
दिल्ली के रोहिणी में होली के मौके पर एक ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसमें रोहिणी से विधायक और दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता भी शामिल हुए।
- 15 March 2025 12:46 PM IST
भोपाल रेल मंडल के 9 स्टेशनों को आईएसओ प्रमाणपत्र मिला
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में नौ रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण-अनुकूल रेल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए आईएसओ 14001: 2015 पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली (ईएमएस) का प्रमाणपत्र हासिल हुआ है।
- 15 March 2025 12:40 PM IST
संभल जामा मस्जिद सफाई के आदेश
एएसआई टीम पहुंची शाही जामा मस्जिद, कोर्ट ने कैंपस साफ करने का आदेश दिया है।
- 15 March 2025 12:21 PM IST
कैलाश खेर के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर हुई रद्द
हाई कोर्ट ने भगवान शिव पर आधारित एल्बम ‘कैलासा झूमो रे' के ‘बबम बम' वाले गाने को लेकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गायक कैलाश खेर के खिलाफ आपराधिक शिकायत को हाई कोर्ट की तरफ से रद्द कर दिया है।
- 15 March 2025 12:08 PM IST
पश्चिम बंगाल बीरभूम के सैंथिया में दो गुटों में झड़प, 17 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर बीरभूम के सैंथिया में दो गुटों के बीच कुछ कहासुनी के चलते मारपीट हो गई।
- 15 March 2025 11:57 AM IST
बिहार में पुलिस की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट
एएसआई हत्याकांड के आरोपी को पकड़ने जा रही पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें एसएचओ के साथ चार लोग घायल हो गए हैं।
- 15 March 2025 11:52 AM IST
देहरादून कार हादसा
देहरादून में हुआ बड़ा हादसा, कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।
Created On :   15 March 2025 8:00 AM IST