Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 15 मार्च 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 15 March 2025 11:46 AM IST
अमृतसर ग्रेनेड हमला
अमृतसर के खंडवाला इलाके में स्थित एक मंदिर में ग्रेनेड से हमला हुआ है।
- 15 March 2025 11:36 AM IST
इंदौर में होली की ड्यूटी के दौरान निरीक्षक की मौत
मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में होली की ड्यूटी के दौरान निरीक्षक संजय पाठक की तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पाठक के निधन पर शोक जताया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ निरीक्षक संजय पाठक की होली पर बेटमा में ड्यूटी लगाई गई थी। वह अपने कार्य पर तैनात थे तभी उन्हें सीने में दर्द हुआ और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। पाठक को हार्ट अटैक आया था और इसी के चलते उनकी मृत्यु हुई है।
- 15 March 2025 11:21 AM IST
किशोरों और बच्चों को एच5एन1 वैक्सीन से अधिक लाभ होगा - अध्ययन
एक अध्ययन में यह पाया गया है कि एच5एन1 वैक्सीन से किशोरों और बच्चों को अधिक लाभ हो सकता है, भले ही यह वैक्सीन मौजूदा वायरस के लिए विशेष रूप से न बनी हो। अमेरिका की पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि कुछ खास प्रकार के मौसमी फ्लू वायरस से पहले हुए संक्रमण, एच5एन1 बर्ड फ्लू के खिलाफ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं।
- 15 March 2025 11:10 AM IST
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने समन भेजा है।
- 15 March 2025 10:55 AM IST
एमपी के तापमान में दिख रहा है भारी बदलाव, गर्मी से लोग हो सकते हैं परेशान
एमपी के मौसम में बदलाव नजर आ रहे हैं। तापमान दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।
- 15 March 2025 10:36 AM IST
फिलिस्तीन का समर्थन करने वाली भारतीय छात्रा का वीजा हुआ रद्द
अमेरिका में फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों में भाग लेने वाली एक भारतीय छात्रा का वीजा रद्द कर दिया गया, जिसके बाद छात्रा सेल्फ डिपोर्ट हो भारत लौटी। होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने यह जानकारी दी।
- 15 March 2025 10:27 AM IST
अर्जुन रामपाल ने किए महाकालेश्वर के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल
अभिनेता-मॉडल अर्जुन रामपाल शनिवार को उज्जैन स्थित महाकाल के दरबार पहुंचे, जहां दर्शन के बाद अभिनेता भस्म आरती में भी शामिल हुए। महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे रामपाल मस्तक पर तिलक, 'जय श्री महाकाल' नाम के अंगवस्त्रम के साथ भक्ति में लीन दिखे।
- 15 March 2025 10:12 AM IST
हरियाणा में बीजेपी नेता की हत्या
हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेता की गोली मारकर की हत्या कर दी गई है।
- 15 March 2025 10:05 AM IST
साहिब सिंह वर्मा की जयंती पर सीएम रेखा गुप्ता का बयान
'मैं उनके जैसा बनना चाहती हूं', साहिब सिंह वर्मा की जयंती पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
- 15 March 2025 9:12 AM IST
ट्रंप ने पुतिन से यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्शने की अपील की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अनुरोध किया है कि रूसी सेना से घिरे हजारों यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्श दी जाए। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि उन्होंने गुरुवार को पुतिन से फोन पर बात की, जो अच्छी और उपयोगी रही।
Created On :   15 March 2025 8:00 AM IST