Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 15 April 2025 6:43 PM IST
10 हजार करोड़ रुपए के डीप टेक फंड से देश में इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा पीएचडीसीसीआई
उद्योग संगठन पीएचडीसीसीआई के महासचिव और सीईओ डॉ. रणजीत मेहता ने केंद्रीय आम बजट में घोषित 10,000 करोड़ रुपए के डीप टेक फंड को देश के इनोवेशन इकोसिस्टम के लिए गेम चेंजर बताया है। मेहता ने कहा कि यह फंड एआई, रोबोटिक्स और मैन्युफैक्चरिंग में डीप टेक स्टार्टअप्स को सशक्त बनाएगा और देश को ग्लोबल टेक लीडर के रूप में उभरने में मदद करेगा।
- 15 April 2025 6:17 PM IST
बढ़ते नुकसान और धीमी होती ग्रोथ से स्विगी के शेयर इस साल 38 प्रतिशत लुढ़के
फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी के शेयर की कीमत में इस साल अब तक 38 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। स्टॉक के कमजोर प्रदर्शन की वजह नुकसान बढ़ना और अधिक प्रतिस्पर्धा के चलते मार्जिन पर दबाव बढ़ना है।
- 15 April 2025 5:45 PM IST
बीड में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र घोटाला, किरीट सोमैया ने की जांच की मांग
महाराष्ट्र के बीड जिले के परली शहर में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने का मामला सामने आया। बड़ी संख्या में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। इस पूरे मामले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए चिंता जताई।
- 15 April 2025 5:10 PM IST
सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में शोध को गति देने के लिए आईआईटी दिल्ली की नई पहल
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में शोध को गति देने के लिए एक नई पहल की है। इसके लिए आईआईटी दिल्ली ने माइक्रोन टेक्नोलॉजी के साथ एक साझेदारी की है। आईआईटी दिल्ली की इस साझेदारी का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक मटेरियल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित अनुसंधान को बढ़ावा देना है।
- 15 April 2025 5:03 PM IST
सपा विधायक के बयान पर भड़के संजय निषाद
उत्तर प्रदेश के सपा विधायक इंद्रजीत सरोज ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा कि अगर भारत के मंदिरों में ताकत होती, तो मोहम्मद बिन कासिम, महमूद गजनवी और मोहम्मद गोरी जैसे लुटेरे देश में नहीं आते। इस विवादित बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि यह बयान भारत की संस्कृति और आस्था का अपमान है।
- 15 April 2025 4:30 PM IST
ममता बनर्जी के राज में हिंदू घर छोड़कर जा रहे, इसके लिए सीएम खुद जिम्मेदार नरेश म्हस्के
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा की घटना को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। शिवसेना सांसद ने नवी मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि ममता बनर्जी के राज में हिंदू घर छोड़कर जा रहे हैं, तो इसके लिए सीएम ममता जिम्मेदार हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें मालूम पड़ जाएगा।
- 15 April 2025 4:27 PM IST
अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली
उत्तरप्रदेश के आयोध्या में मंगलवार को राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद प्रशासन काफी एक्टिव हो गया है।
- 15 April 2025 4:22 PM IST
चंद्रपुर के इरई बांध परिसर में टीम को गश्त के दौरान मिला बाघ का शव
मोहर्ली वनपरिक्षेत्र के नियत क्षेत्र सीतारामपेठ अंतर्गत भामडेली गांव के पास इरई बांध परिसर में गश्त के दौरान एक वयस्क बाघ मृत अवस्था में पाया गया। इस घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को मिलते ही मौके पर पहुंचे और बाघ का वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
- 15 April 2025 4:11 PM IST
बीएफआई अंतरिम समिति ने पहली बैठक की, घरेलू सर्किट को फिर से जीवंत करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए
भारतीय मुक्केबाजी को फिर से पटरी पर लाने की जिम्मेदारी संभालने वाली विश्व मुक्केबाजी की अगुवाई वाली अंतरिम समिति ने सोमवार को अपनी पहली बैठक की और जमीनी स्तर पर ढांचे को पुनर्जीवित करने तथा आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत की पदक संभावनाओं को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
- 15 April 2025 4:00 PM IST
यूपी के मथुरा रेलवे स्टेशन में प्रेमी युगल ने खाया विषाक्त पदार्थ, दम तोड़ा
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को स्टेशन स्थित मालगोदाम पर टीन शेड के नीचे एक प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर थोड़ी देर बाद दोनों ने दम तोड़ दिया।
Created On :   15 April 2025 8:00 AM IST