Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 12 Feb 2025 1:41 PM IST
IND vs ENG ODI Series
अहमदाबाद वनडे में इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया
- 12 Feb 2025 1:36 PM IST
अभिजीत मुखर्जी कांग्रेस में हुए शामिल
प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने छोड़ा TCM का साथ, कांग्रेस में हुए शामिल
- 12 Feb 2025 1:29 PM IST
लाल सिंह आर्य ने की पुष्पांजलि अर्पित
भाजपा SC मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
- 12 Feb 2025 1:20 PM IST
शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर हरियाणा सीएम ने आर्पित की पुष्पांजलि
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत अन्य नेताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
- 12 Feb 2025 1:16 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 12-फरवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.69 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 11 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में -0.06 प्रतिशत कम थी। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 12 Feb 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 12-फरवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 10 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.03 प्रतिशत कम है। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 12 Feb 2025 1:14 PM IST
अब तक कितने लोगों ने लगाई डुबकी? शहरी विकास सचिव अनूप कुमार झा ने बताया
शहरी विकास सचिव अनूप कुमार झा ने माघी पूर्णिमा स्नान पर कहा कि आज कुशलता पूर्वक माघी पूर्णिमा स्नान संपन्न हुआ है। अभी तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु यहां आ चुके हैं। सभी व्यवस्थाएं ठीक रही हैं। विभाग द्वारा पूरी टीम यहां काम कर रही है।
- 12 Feb 2025 1:00 PM IST
केरल में जंगली हाथी ने ली एक और जान
केरल में जंगली हाथी ने ली एक और जान ले ली है। हाथी के हमले में एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।
- 12 Feb 2025 12:55 PM IST
ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर किया आत्मदाह
बुलंदशहर में एक युवती ने दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल किए जाने से आत्मदाह कर लिया। युवती की मौत मेरठ के अस्पताल में हो गई।
- 12 Feb 2025 12:50 PM IST
शराब के लिए गिलास देने से इंकार करने पर मारी गोली
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक शराब पीने के लिए गिलास और पानी नहीं देने पर एक व्यक्ति ने दूसरे युवक को गोली मार दी।
Created On :   12 Feb 2025 8:00 AM IST