Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 12 Feb 2025 2:50 PM IST
सेंसेक्स में 279 अंकों की गिरावट, निफ्टी 22,999 पर
देश का शेयर बाजार आज (12 फरवरी 2025, बुधवार) गिरावट के साथ खुला था। फिलहाल, सेंसेक्स महज 279.04 अंक यानि कि 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,014.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 72.80 अंक यानि कि 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,999.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 12 Feb 2025 2:30 PM IST
पेरिस में पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति की मुलाकात, परमाणु ऊर्जा पर की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पेरिस में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत में अमेरिकी परमाणु ऊर्जा प्रौद्योगिकी में निवेश को लेकर चर्चा की। पेरिस के बाद पीएम मोदी वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे।
- 12 Feb 2025 2:20 PM IST
नगर पालिका में भर्राशाही पर पार्षदों ने जताया विरोध
नगर पालिका में चल रही भर्राशाही पर पार्षदों ने मंगलवार को सीएमओ अक्षत बुंदेला के कक्ष पहुंचकर मनमानी पर अंकुश लगाने की बात कही। वार्ड क्रमांक 25 के पार्षद प्रकाश सोनी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा बोर्ड में नाम गलत छापकर पार्षदों को अपमानित किया गया। पार्षद की आपत्ति के बाद इंजीनियर विनोद त्रिपाठी को मौके पर बुलाकर गड़बड़ी पर आपत्ति दर्ज करवाई।
- 12 Feb 2025 2:16 PM IST
नोटिस पर अनिल विज ने कहा, इसे मीडिया में लीक किसने किया, पार्टी चाहे तो करे जांच
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ बयान देने पर पार्टी ने हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा था। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने इसका जवाब भेज दिया। लेकिन इसे मीडिया में लीक किसने किया, उसकी पार्टी चाहे तो जांच करा ले।
- 12 Feb 2025 2:10 PM IST
गोल्फ सऊदी लेडीज इंटरनेशनल में अदिति, प्रणवी सहित चार भारतीय
प्रणवी उर्स और अदिति अशोक, दीक्षा डागर और त्वेसा मलिक के साथ 5 मिलियन अमरीकी डॉलर की छठी सऊदी लेडीज इंटरनेशनल में भाग लेंगी। ये चारों 112 खिलाड़ियों के साथ इस इवेंट में भाग लेंगी, जिसमें व्यक्तिगत और टीम इवेंट का संयोजन होगा।
- 12 Feb 2025 2:05 PM IST
चैंपियंस ट्रॉफी चोटिल स्पिनर ग़ज़नफ़र बाहर, खारोटी अफ़गानिस्तान की मुख्य टीम में शामिल
अफ़गानिस्तान ने 19 फ़रवरी से पाकिस्तान और यूएई में शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम को अंतिम रूप दे दिया है, जिसमें किशोर स्पिनर एएम ग़ज़नफ़र पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
- 12 Feb 2025 1:58 PM IST
‘अश्लील जोक्स’ पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- ‘उठाएंगे सख्त कदम’
पेरेंट्स पर किए गए अश्लील जोक्स को लेकर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना समेत अन्य की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही। आरोपियों को राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन भेजा है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने मामले को लेकर कहा कि यह सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।
- 12 Feb 2025 1:52 PM IST
गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच होनी चाहिए हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ को पाकिस्तान के प्रतिष्ठान से जोड़ने वाली रिपोर्ट्स पर टिप्पणी दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में गंभीर सवाल उठते हैं, जिन्हें बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जा सकता।
Created On :   12 Feb 2025 8:00 AM IST