Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 12 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
12 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 12 Feb 2025 12:45 PM IST

    मंदिर में बदमाशों ने फेंके मांस के टुकड़े

    हैदराबाद के हनुमान मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने मांस के टुकड़े फेंके हैं, जिसके बाद तनाव बढ़ गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस तैनात है।

  • 12 Feb 2025 12:41 PM IST

    फर्जी दस्तावेज बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़

    अहमदाबाद में अवैध प्रवासियों के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़

  • 12 Feb 2025 12:32 PM IST

    सोने की कीमत में फिर लगी आग

    आज (12 फरवरी 2025, बुधवार) एक बार फिर से 22 और 24 कैरेट गोल्ड 400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। जिसके बाद 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा पहुंची है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 70,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर से अधिक है। 

  • 12 Feb 2025 12:26 PM IST

    चांदी की कीमत स्थिर

    चांदी की कीमत में मंगलवार के मुकाबले कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन, यह 1 लाख रुपए के करीब है और फिलहाल, इसकी कीमत 99,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।

  • 12 Feb 2025 12:21 PM IST

    कच्चे तेल की कीमत

    आज (12 फरवरी 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 76.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 73.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

  • 12 Feb 2025 12:16 PM IST

    भारतीय रुपया में बढ़त

    भारतीय रुपया बुधवार को 39 पैसे बढ़कर 86.44 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, कल मंगलवार की सुबह रुपया 87.35 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 86.83 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

  • 12 Feb 2025 12:11 PM IST

    सेंसेक्स में 15 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23000 पर

    देश का शेयर बाजार आज (12 फरवरी 2025, बुधवार) गिरावट के साथ खुला था। फिलहाल, सेंसेक्स महज 195.01 अंक यानि कि 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,098.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 37.75 अंक यानि कि 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,034.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

  • 12 Feb 2025 12:05 PM IST

    सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने अरविंद केजरीवाल पर साधान निशाना

    भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है। पंजाब में उनकी चुनी हुई सरकार है लेकिन लगातार कहा जा रहा है कि वह रिमोट सरकार है और भगवंत मान को पूरे अधिकार नहीं है। भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है, मैं ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं। दिल्ली की जनता ने उन्हें(अरविंद केजरीवाल) यहां से विदा कर दिया है और अब पंजाब से भी उनकी सरकार जाने वाली है ऐसा लग रहा है।

  • 12 Feb 2025 12:00 PM IST

    महाकुंभ पर क्या बोले प्रमोद तिवारी?

    कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने महाकुंभ पर कहा कि वहां पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। सरकार को फूंक-फूंक कर कदम रखने चाहिए। सरकार को इस समय जो लोग वहां(प्रयागराज में) हैं वे बाहर कैसे बाहर जा सकें इसको प्राथमिकता देनी चाहिए। जो लोग पैसे लेकर आए थे वो पैसा भी खत्म हो रहा है।  हर संभव प्रयास किया जाए कि कैसे प्रयागराज में एकत्रित लोगों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया जाए। 

  • 12 Feb 2025 11:52 AM IST

    उन पर कई मुकदमे चले...वीरेंद्र सचदेवा

    AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर लगे आरोपों पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अमानतुल्लाह खान आपराधिक चरित्र के आदमी हैं। पहले भी उन पर कई मुकदमे चले हैं। लेकिन इस बार उन्हें ये महंगा पड़ने वाला है। कानून अपना काम करेगा लेकिन ऐसे लोगों को कानून सख्त से सख्त सजा दे, ऐसा हम निवेदन करते हैं।

Created On :   12 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story