Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 11 April 2025 1:55 PM IST
बिहार में डबल इंजन सरकार को लेकर उप सीएम सम्राट चौधरी का बयान
बिहार के वैशाली में आयोजित वैशाली महोत्सव का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि 2005 से 2020 तक राज्य में पांच लाख
से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां दी गईं। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार हर महीने 12 लाख लोगों को नौकरी और 38 लाख लोगों को रोजगार देने के लक्ष्य पर काम कर रही है।
- 11 April 2025 1:40 PM IST
अमेरिका की हडसन नदी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, तीन बच्चों के साथ पांच ट्रैवलर्स और पायलट की गई जान
पर्यटकों के एक परिवार को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर न्यूयॉर्क में हडसन नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। प्लेन में सवार पांच सदस्यों वाला परिवार स्पेन से था जबकि छठा व्यक्ति पायलट था। यह दुखद दुर्घटना उस समय घटित हुई जब पर्यटकों को ले जा रहा 'बेल 206' हेलीकॉप्टर नियंत्रण खो बैठा और नदी में गिर गया।
- 11 April 2025 1:21 PM IST
बिहार में हुई जोरदार गरज और चमक के साथ बारिश से 80 लोगों की हुई मौत पर विजय कुमार मंडल का बयान
बिहार में आई आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के कारण विभिन्न जिलों में अब तक 80 लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा, फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बिहार सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने शुक्रवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों की जान गई है, हम उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले 48 घंटे में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 80 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुआवजे का भी ऐलान किया है, सभी मृतकों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा, जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, सरकार की तरफ से उनकी मदद की जाएगी।
- 11 April 2025 1:10 PM IST
वैश्विक अनिश्चितता के दौरान ही भारत दूसरे उभरते बाजारों से अच्छा कर रहा है प्रदर्शन
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भारत पर 'ओवरवेट' कॉल जारी करते हुए कहा है कि बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत दूसरे उभरते बाजारों (ईएम) से बेहतर प्रदर्शन करने को तैयार है। अपने लेटेस्ट नोट में जेफरीज ने कहा कि हालांकि सूचकांक के पूर्ण प्रदर्शन का अनुमान लगाना कठिन है, लेकिन भारत को अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करने वाला देश बनना चाहिए।
- 11 April 2025 1:00 PM IST
तिब्बती यूथ कांग्रेस का चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन
दिल्ली में तिब्बती युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चीनी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक नेता टुल्कु रिग्जिन हंगकर दोरजे की संदिग्ध मौत के लिए न्याय की मांग की। वह लंबे समय से लापता थे।
- 11 April 2025 12:55 PM IST
वाराणसी रैली में तहव्वुर के पोस्टर दिखा लोगों ने दिया संदेश
मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है। इसके बाद उसे सीधे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने राणा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की 18 दिन की हिरासत में भेज दिया है। इस बीच वाराणसी रैली में तहव्वुर के पोस्टर दिखाकर लोगों ने दिया संदेश दिया, जिस पर लिखा है सबका हिसाब होगा।
- 11 April 2025 12:50 PM IST
सुरक्षा बलों ने 1 आतंकवादी को ढेर किया
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। पिछले 9 अप्रैल से इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। आतंकी पिछले तीन दिनों से जंगल में छिपे थे। सेना के अनुसार अभी आतंकियों की खोजबीन के बीच ऑपरेशन जारी है।
- 11 April 2025 12:45 PM IST
7 वर्षीय बच्ची की हत्या का आरोपी अरेस्ट
अहमदाबाद के चंगोदर थाना इलाके में 7 अप्रेल को हुई सात वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपी रविन्द्र मोजीसाव (30) को पकड़ा है। घटना के 14 घंटे में ही गुत्थी सुलझाने में टीम को सफलता मिली।
- 11 April 2025 12:40 PM IST
पीएम मोदी ने वाराणसी रेप केस में सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने एयरपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों से कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विमान से उतरते ही वाराणसी के पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से कुछ दिन पूर्व वाराणसी शहर में घटी एक दुष्कर्म की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पीएम मोदी ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया।
- 11 April 2025 12:35 PM IST
प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है। पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक नगर में बदमाशों ने यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि, प्रॉपर्टी डीलर फॉर्च्यूनर कार में बैठे थे। इसी दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। यहां बदमाश हत्या के बाद आसानी से फरार हो गए।
Created On :   11 April 2025 8:00 AM IST