Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 11 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
11 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 11 April 2025 12:30 PM IST

    सोने की चमक बढ़ी

    भारतीय सर्राफा बाजार में इन दिनों उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 85,700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 93,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। 

  • 11 April 2025 12:25 PM IST

    चांदी की कीमत में इजाफा

    भारतीय सर्राफा बाजार में इन दिनों उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यदि चांदी का रेट देखा जाए तो इसमें बीते दिन के मुकाबले करीब 4000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की देखने को मिली है, जिसके बाद इसकी कीमत 97,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

  • 11 April 2025 12:20 PM IST

    निफ्टी में 1500 अंकों की तेजी

    देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवें आौर आखिरी दिन (11 अप्रैल 2025, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 521.35 अंक यानि कि 2.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,920.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

  • 11 April 2025 12:15 PM IST

    सेंसेक्स में 1500 अंकों की तेजी

    देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवें आौर आखिरी दिन (11 अप्रैल 2025, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1,575.38 अंक यानि कि 2.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,422.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

  • 11 April 2025 12:10 PM IST

    भारतीय रुपया में बढ़त

    भारतीय रुपया में शुक्रवार को पिछले बंद के मुकाबले 51 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 86.18 प्रति डॉलर पर खुला। इससे पहले बुधवार की सुबह रुपया 86.45 प्रति डॉलर पर खुला था और 86.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

  • 11 April 2025 12:05 PM IST

    कई शहरों में बदले ईंधन के रेट

    अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है। आज नोएडा में पेट्रोल 25 पैसे बढ़कर 95.12 रुपए और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 88.29 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं जयपुर में पेट्रोल 68 पैसे बढ़कर 105.40 रुपए और डीजल 61 पैसे महंगा होकर 90.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

  • 11 April 2025 12:01 PM IST

    संभल एसपी के.के. बिश्नोई पहुंचे लखनऊ

    संभल एसपी के.के. बिश्नोई न्यायिक जांच आयोग के समक्ष पेश होने और आयोग के समक्ष हिंसा से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए लखनऊ पहुंचे। 24 नवंबर 2024 को संभल में शाही जामा मस्जिद के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा न्यायालय के आदेश पर किए गए सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसके बाद यूपी सरकार ने संभल हिंसा की जांच के लिए तीन स्तरीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था। आयोग की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र अरोड़ा, पूर्व डीजीपी ए.के. जैन और पूर्व आईएएस अमित मोहन प्रसाद कर रहे हैं।

  • 11 April 2025 11:56 AM IST

    वाराणसी में क्या बोले पीएम मोदी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "महात्मा ज्योतिबा फुले जी जैसे त्यागी, तपस्वी, महापुरुषों की प्रेरणा से ही देशसेवा का हमारा मंत्र रहा है, सबका साथ-सबका विकास। हम देश के लिए उस विचार को लेकर चलते हैं, जिसका समर्पित भाव है, सबका साथ-सबका विकास। जो लोग सत्ता हथियाने के लिए दिन रात-खेल खेलते रहते हैं, उनका सिद्धांत है, परिवार का साथ-परिवार का विकास।

  • 11 April 2025 11:40 AM IST

    बीजेपी एमएलए राम कदम ने कांग्रेस को घेरा

    भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि विडंबना देखिए कि कांग्रेस अपने कार्यकाल के दौरान तहव्वुर राणा को भारत वापस ला नहीं पाई। मगर, अब पीएम मोदी ने कर दिखाया है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या यह विषय आरोप-प्रत्यारोप का हो सकता है। क्या इस पर राजनीति करनी चाहिए? कांग्रेस और अन्य दल अभी भी आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। विपक्ष को उनके बारे में सोचना चाहिए, जिनके परिवार के सदस्यों ने मुंबई आतंकी हमले के दौरान अपनी जान गंवाई। मोदी सरकार ने उन परिवारों को न्याय देने का काम किया है।"

  • 11 April 2025 11:31 AM IST

    बई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ यूबीटी शिवसेना की रैली

    मुंबई के विक्रोली इलाके में केंद्र सरकार द्वारा गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) ने एक रैली निकाली, जिसके बाद पुलिस ने विधायक सुनील राउत, नेता रश्मी पहुड़कर और कई अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई बिना पुलिस अनुमति के रैली निकालने और सड़क जाम करने के कारण की गई।

Created On :   11 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story